RCB vs KKR: मैच से पहले विराट कोहली से मिलने पहुंचे शेन वॉटसन, दिया ये खास तोहफा

Shane Watson Gift To Virat Kohli: आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच शेन वॉटसन आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली से मिलने पहुंचे। इस दौरान वॉटसन ने कोहली को एक खास तोहफा भी दिया है।

IPL 2024 Shane Watson Meet Virat Kohli and Gift His Book The Winners Mindset RCB vs KKR

विराट कोहली और शेन वॉटसन।

Shane Watson Gift To Virat Kohli: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने के लिए तैयार हैं। आज आईपीएल 2024 का दसवां मुकाबला विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें कोई आशंका नहीं है कि आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। इस मैच से पहले आरसीबी के लिए खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने विराट कोहली को एक खास तोहफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉटसन ने कोहली को क्या तोहफा दिया

शेन वॉटसन फिलहाल चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हैं। वह मैच शुरू होने से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली से मिलने पहुंचे। इसकी कई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वॉटसन ने विराट कोहली को तोहफे में एक किताब दी है। इस किताब का नाम ‘द विनर्स माइंडसेट’ है। यह किताब खुद वॉटसन ने ही लिखी है। कोहली भी वॉटसन का यह तोहफा पाकर काफी खुश दिख रहे थे। इस दौरान विराट कोहली और शेन वॉटसन के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई।

विज्ञापन

हाईवोल्टेज हो सकता है यह मुकाबला

आरसीबी और कोलकाता के बीच मुकाबला अक्सर हाईवोल्टेज  होता है। बतौर मेंटर कोलकाता की कमान संभाल चुके गौतम गंभीर और विराट के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता है। ऐसे में आज के मुकाबले में एक बार फिर से दोनों के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। जब गंभीर कोलकाता के कप्तान थे, तब भी कोहली और गंभीर के बीच मैदान पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद जब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर बन गए, फिर से दोनों के बीच मैदान पर विवाद हो गया था। यह मामला खूब सुर्खियों में रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली और गंभीर होंगे एक दूसरे के सामने

लखनऊ के लिए खेलने वाले खिलाड़ी नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। नवीन उल हक ने कोहली का हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद कोहली भी काफी गुस्सा गए थे, फिर गौतम गंभीर बीच बचाव करने की बजाय कोहली से ही भिड़ गए थे। ऐसे में जब भी कोहली और गंभीर एक दूसरे के सामने आते हैं, फैंस इस मुकाबले को खूब एंजॉय करते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज का मैच शांति माहौल के साथ खेला जाता है, या फिर आज भी कुछ बवाल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ