IPL 2024 Sachin Tendulkar: टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को आईपीएल 2024 के पहले मैच के दौरान कमेंटरी करते हुए देखा गया। आईपीएल 2024 का आगाज सीएसके और आरसीबी के मैच के साथ हुआ। इस दौरान थोड़ी देर के लिए कमेंटरी बॉक्स में कमेंटरी करने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे थे उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा भी शामिल थे। इस दौरान टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने एक बड़ा बयान दिया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सचिन को BCCI ने दिया था ऑफर
सीएसके और आरसीबी के पहले मैच के दौरान जियो सिनेमा पर कमेंटरी करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपना वो किस्सा बताया जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनको टीम इंडिया का कप्तान बनने का ऑफर दिया था।
सचिन तेंदुलकर ने बताया कि बीसीसीआई ने 2007 में मुझे कप्तानी की पेशकश की लेकिन मेरा शरीर बहुत खराब स्थिति में था। एमएस धोनी के बारे में मेरा अवलोकन बहुत अच्छा था। उसका दिमाग बहुत स्थिर है, वह शांत है, वह सहज है और सही निर्णय लेता है। मैंने कप्तानी के लिए उनकी सिफारिश की। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करके लिखा सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि एक बहुत ही समझदार इंसान भी हैं। उनके लिए उनका देश सबसे पहले आता है और फिर क्रिकेट के खेल में वह पहले देश और खेल के हित के बारे में सोचेंगे।
एक अन्य यूजर ने लिखा सचिन तेंदुलकर द्वारा एमएस धोनी की कप्तानी के गुणों को स्वीकार करना धोनी की शांति, स्थिरता और सहज निर्णय लेने की क्षमता को उजागर करता है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के उनके सफल नेतृत्व में सहायक थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या सच में विराट कोहली ने रचिन रविंद्र को दी गाली? सामने आया वीडियो
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: विराट कोहली ने दीपक चाहर को दिया धक्का… फिर मारा एक बैट! जानें पूरा माजरा
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, PCB के पूर्व अध्यक्ष का निधन
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
6 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
6 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines