IPL 2024 RR vs RCB: आईपीएल 2024 में आज 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां एक राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है तो वहीं आरसीबी की टीम लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है।
अभी तक इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। वहीं आरसीबी ने 4 मैच खेले हैं जिसमें 3 में हार और महज एक में जीत हासिल हुई है। अब आरसीबी की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।