RR vs MI Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 179 रन बनाए। इस मैच में एक बार फिर से हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद फैंस हार्दिक पर भड़क गए। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
कब तक फ्लॉप रहेंगे हार्दिक?
इस मैच में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन के रूप में दो बड़े झटके बेहद जल्दी ही लग गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में ज्यादा देर टिक नहीं पाए थे। वहीं मुबंई की तरफ से नेहाल वढेरा और तिलक वर्मा ने जरूर कमाल की पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 170 के पार पहुंचाने में मदद की लेकिन जिस तरह से हार्दिक ने इस मैच में बल्लेबाजी की और फैंस को पसंद नहीं आया।
हार्दिक पांड्या के बल्ले से इस मैच में 10 गेंदों पर महज 10 रन ही निकले। इसके बाद हार्दिक एक स्लो फुलटॉस पर एलबीडब्ल्यू हो गए। हार्दिक के खराब प्रदर्शन पर फैंस ने अपनी भड़ास निकाली है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ट्वीट करके पांड्या को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई ने बनाए थे 179 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा नेहाल वढेरा ने 49 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के रिव्यू के बाद अंपायर ने क्यों नहीं दी वाइड? जानें वजह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 24.75 करोड़ की कीमत और खराब प्रदर्शन, मिचेल स्टार्क की आलोचना पर KKR के CEO करारा जवाब
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines