IPL 2024 RR vs MI: इस सीजन आईपीएल में अंपायर के फैसलों पर बवाल मचा हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में नो बॉल न दिए जाने पर विवाद हुआ। इसके बाद विराट कोहली अंपायर से बहस करते नजर आए। अंपायर के विवादित फैसलों के बीच थर्ड अंपायर का एक और फैसला फैंस को हैरान कर गया। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में खेले गए मुकाबले में थर्ड अंपायर ने हार्दिक पांड्या के रिव्यू के बाद बॉल को वाइड नहीं दिया। इसके पीछे क्या वजह रही, आपको बताते हैं…
अंपायर ने ऑफ स्टंप से दूर होने पर भी नहीं दिया वाइड
ये पूरा मामला मुंबई इंडियंस की पारी में 19वें ओवर में हुआ। आवेश खान ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो ये ऑफ स्टंप से थोड़ी दूर रही। फील्ड अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया, लेकिन हार्दिक ने इसके खिलाफ रिव्यू ले लिया। जब थर्ड अंपायर ने इसे चेक किया तो नजर आया कि बॉल ऑफ स्टंप से दूर जा रही थी और बल्ले की पहुंच से भी दूर थी। इससे लगने लगा कि शायद वे इसे वाइड करार देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फैसले पर कमेंटेटर्स ने भी थोड़ी हैरानी जताई। हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि अंपायर ने इसे वाइड क्यों नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली को जुर्माने में कितना देना पड़ेगा पैसा? जानें मैच फीस की पूरी डिटेल
इसलिए माना गया फेयर डिलिवरी
दरअसल, जब आवेश खान गेंद फेंकने आए तब तक हार्दिक अपने स्टांस पर थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद डाली तो हार्दिक बॉल पिच होने से पहले ही मूवमेंट चेंज कर ऑफ स्टंप की ओर जाने लगे। चूंकि हार्दिक ऑफ साइड की ओर बढ़ गए थे, इसलिए इसे फेयर डिलिवरी माना गया और अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया। ऐसे में ये पता चला कि भले ही गेंद ट्रामलाइन से थोड़ी बाहर थी, लेकिन हार्दिक के मूवमेंट की वजह से इसे वाइड नहीं माना गया। इस तरह हार्दिक का एक रिव्यू खराब हो गया। अगली ही गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि इसके लिए भी उन्होंने रिव्यू लिया, जोकि खराब चला गया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines