RR vs DC Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 में नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जहां एक तरफ राजस्थान ने अपना पहला मुकाबला जीता था, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। इस मैच को लेकर अगर आप भी अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाना चाहते है तो हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है जिनको अपनी ड्रीम इलेवन टीम में लेकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।
बल्लेबाज
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आप डेविड वॉर्नर को पिक कर सकते हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को ले सकते हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने पिछले मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम इलेवन में लेकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
गेंदबाज
गेंदबाज के रूप में आप दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहम, कुलदीप यादव और राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल को शामिल कर सकते हैं। अपने-अपने पिछले मैच में इन खिलाड़ियों की तरफ से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली थी।
विकेटकीपर और ऑलराउंडर
विकेटकीपर के रूप में आप राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। संजू सैमसन ने पिछले मैच में बल्लेबाजी भी काफी शानदार की थी। इस मैच में संजू के बल्ले से 82 रन निकले थे। इसके अलावा क्रिकेट मैदान पर कमबैक करते हुए पंत ने भी ठीकठाक बल्लेबाजी की थी। वहीं ऑलराउंडर के रूप में आप मिचेल मार्श और अक्षर पटेल को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं।
कप्तान-उपकप्तान
इस मैच के लिए आप कप्तान यशस्वी जायसवाल और उपकप्तान मिचेल मार्श को बना सकते हैं। मिचेल मार्श ने पिछले मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी।
RR vs DC Dream 11 टीम: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), मिचेल मार्श (उपकप्तान), डेविड वॉर्नर, रियान पराग, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, खलील अहम, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: हैदराबाद ने तोड़ा आईपीएल का रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या फिर हो गए ट्रोल; कप्तानी पर उठा सवाल
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI, IPL 2024: टूट गया RCB का 11 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: ट्रेविस हेड ने रोहित के जख्मों पर छिड़का नमक, फैंस को याद आया विश्व कप 2023 का फाइनल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
16 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines