BCCI Action on RR Player: आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में संजू सैमसन की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पैट कमिंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ राजस्थान के लिए ट्रॉफी की रेस यहीं खत्म हो गई। एक तो राजस्थान को दूसरे क्वालीफायर में हार मिली, अब मैच के बाद बीसीसीआई ने राजस्थान की टेंशन और बढ़ा दी है। बीसीसीआई ने राजस्थान के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ एक्शन लिया है। बीसीसीआई ने एक गलती के कारण इस खिलाड़ी को सजा सुना दी है। यह राजस्थान के लिए दोहरा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: आसानी से जीत सकती थी राजस्थान, आईपीएल के एक नियम के कारण मिल गई हार
बीसीसीआई ने खिलाड़ी को क्या सजा सुनाई
राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए क्वालीफायर 2 मुकाबले में आरआर को एकतरफा हार मिली है। हैदराबाद ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आरआर हासिल नहीं कर सकी। जब राजस्थान दूसरी पारी में 176 रनों का लक्ष्य चेज करने उतरी, तो आरआर के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर ने आउट होने के बाद बल्ला जोर से विकेट पर दे मारा। यह आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करना हुआ, इस कारण से बाद में बीसीसीआई ने शिमरोन हेटमायर पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है। हेटमायर लगातार गिर रहे विकेट से परेशान हो गए थे, वह टीम के लिए एक उम्मीद साबित हो सकते थे, लेकिन वह भी 10 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने। इस कारण से उन्होंने परेशान होकर विकेट पर बल्ला दे मारा।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: आसानी से जीत सकती थी राजस्थान, आईपीएल के एक नियम के कारण मिल गई हार
26 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच
सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में प्रवेश कर गई है। अब हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाला है। इसको लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। अगर हैदराबाद यह ट्रॉफी जीतती है, तो यह उसके लिए दूसरी ट्रॉफी होगी। दूसरी ओर अगर कोलकाता यह ट्रॉफी जीतती है, तो यह उसके लिए तीसरी ट्रॉफी होगी। इससे पहले भी केकेआर 2 बार गौतम गंभीर की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines