IPL 2024: आईपीएल 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है इसका वैसे-वैसे दोगुना होता जा रहा है। सभी टीमों ने लगभग 7-7 मैच खेल लिए हैं। जिसके बाद अब प्लेऑफ की रेस भी रोमांचक होती जा रही है। लीग चरण में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमों को 16 अंक चाहिए होंगे लेकिन ऐसा सभी टीमों के लिए संभव नहीं है, चार टीम ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
आरसीबी छीन सकती है राजस्थान की जगह
आईपीएल 2024 में जहां एक तरफ कमाल की फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टैबल में पहले स्थान पर है। वहीं दूसरी तरफ जीत के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। फिलहाल प्लेऑफ की रेस में राजस्थान, केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बनी हुई है। लेकिन फैंस को अभी भी उम्मीद है कि आरसीबी यहां से प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन ये उतना आसान होने वाला नहीं है।
आरसीबी ने अभी तक इस सीजन 7 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को एक में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब यहां से अगर आरसीबी अपने सभी मैच जीत जाती है। तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद आरसीबी प्लेऑफ में भी क्वालीफाई कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ अगर राजस्थान को अगले 6 मैचों में हार मिल जाती है तो टीम पहले स्थान के साथ-साथ प्लेऑफ की रेस से भी बाहर होना पड़ेगा।
आरसीबी के अगले मुकाबले केकेआर, हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के साथ होने है। सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर की टीम इस सीजन पहले भी आरसीबी को हरा चुकी है। अब यहां से एक गलती आरसीबी को प्लेऑफ से बाहर कर सकती है ऐसे में कप्तान फाफ डु प्लेसिसि को रणनीति में बदलाव करके जीत हासिल करने के बारे में सोचना पड़ेगा। आरसीबी के लिए विराट कोहली और दिनेश कार्तिक कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- रोहित और बुमराह ने ‘Impact Player’ वाले नियम पर उठाए थे सवाल, अब BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: किंग कोहली के ऑरेंज कैप पर मंडराया खतरा, ये 3 खिलाड़ी छिन सकते हैं Cap
ये भी पढ़ें:- CSK vs LSG: धोनी का मैदान पर आना ‘कान’ के लिए खतरनाक, मैच के बाद मिली बड़ी वॉर्निंग
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
22 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines