क्या इस बार भी कुंवारी रह जाएगी ये लड़की? RCB के जीतने की खाई है कसम

Royal Challengers Bangalore IPL 2024: आरसीबी की हार के बाद एक फैन की चर्चा होने लगी है। जिसने आरसीबी के जीतने तक शादी न करने की बात कही थी। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…

RCB IPL 2024 Points Table

RCB IPL 2024 Points Table

विज्ञापन

Royal Challengers Bangalore IPL 2024: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। RCB को अब तक 7 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसके लिए ट्रॉफी जीतना तो दूर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना भी दूर की कौड़ी साबित होता नजर आ रहा है। आरसीबी के शर्मनाक प्रदर्शन से फैंस को करारा झटका लगा है। ऐसे में एक फैन ऐसी भी है, जिसने आरसीबी के जीतने पर ही शादी करने की कसम खाई है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…

फैन का फोटो हुआ था वायरल

दरअसल, दो साल पहले आरसीबी के मुकाबले में एक फैन का फोटो तेजी से वायरल हुआ था। इस फोटो में लड़की ने एक पोस्टर लिया हुआ था, जिसमें उसने लिखा था कि जब तक आरसीबी ट्रॉफी नहीं जीत जाती, तब तक वह शादी नहीं करेगी।

विज्ञापन

अमित मिश्रा ने जताई थी चिंता

ये लड़की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में नजर आई थी। जिसका फोटो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस लड़की का फोटो वायरल होने के बाद अमित मिश्रा ने उसके पेरेंट्स के लिए चिंता जताई थी। अमित मिश्रा ने कहा था कि मैं उनके माता-पिता को लेकर वाकई में चिंतित हूं। अमित मिश्रा के इस कमेंट को कई लोगों ने आरसीबी पर तंज भी समझा था।

RCB Fan

RCB Fan

विज्ञापन

कई बार करीब आकर चूकी आरसीबी

आपको बता दें कि आरसीबी कई बार खिताब के नजदीक आकर चूकी है। उसे तीन बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस बार भी आरसीबी का शर्मनाक प्रदर्शन फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ