IPL 2024, RCB Name Change: 16 सीजन से आईपीएल खिताब का इंतजार कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए खुश खबरी सामने आई है। 19 मार्च को सोशल मीडिया पर आरसीबी ने ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी एक व्यक्ति को तीन जानवरो को लें जाने के लिए कहते हैं। जिसपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लिखा हुआ था, लेकिन जैसे ही ऋषभ शेट्टी बैंगलोर को देखते हैं तो उससे हटाने के लिए कहते हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में बैंगलोर का नाम बदला जा सकता है।
क्या होगा दूसरा नाम
फैंस के मन में सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर बैगलोर का नाम बदलकर क्या रखा जाएगा तो बता दें कि आरसीबी का घरेलू मैदान कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि बैंगलोर को बदलकर बैंगलुरु कर दिया जाएगा। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि आईपीएल के अलावा बाकी की स्पोर्ट्स लीग में टीमों के नाम के पीछे बैंगलोर की जगह बैंगलुरु लगा हुआ है। फुटबॉल लीग (आईएसएल) में जहां टीम का नाम बेंगलुरु एफसी तो वहीं प्रो कबड्डी लीग में बेंगलुरु टीम का नाम बेंगलुरु बुल्स है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर, क्या सरफराज खान की खुलेगी किस्मत?
22 मार्च को खेलेगी पहला मैच
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चेपॉक स्टेडियम में खेलने उतरेगी। 16 साल से पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रहे आरसीबी के फैंस को विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन से खिताब जीताने की उम्मीद होगी, लेकिन बैंगलोर के लिए इस साल ट्रॉफी जीतना इतना आसान भी नहीं रहने वाला है। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण इस बार सभी टीमें काफी ताकतवर दिखाई दे रही है, जिसके इस बार का आईपीएल सीजन काफी रोमांचक रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- ICC Ranking: बुमराह को रांची टेस्ट नहीं खेलने का भुगतना पड़ा खामियाजा, साथी खिलाड़ी ने खाई जगह
विराट कोहली भी होंगे कैम्प का हिस्सा
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में पिता बने हैं। जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं, लेकिन ऐसी खबरें आ रही है कि विराट कोहली 17 मार्च को आरसीबी के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ सकते हैं। आरसीबी के फैंस अपने चहेते खिलाड़ी विराट कोहली को मैदान पर वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि 2008 से विराट कोहली आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। वहीं 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल का फाइनल खेला था, लेकिन वह फाइनल में हार गई थी।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
50 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines