---विज्ञापन---

Video: दिल जीत लिया सन्नी भाई…MI की बस को युवक ने जाम से निकाला, पूरी टीम ने बजाईं तालियां

Mumbai Indians Team Jaipur: मुंबई इंडियंस टीम की बस को जयपुर के एक युवक ने ट्रैफिक से बाहर निकालने में मदद की। इस युवक की जर्सी पर सन्नी लिखा हुआ था। इसे खूब तारीफें मिल रही हैं।

Mumbai Indians Team Jaipur: मुंबई इंडियंस की टीम ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला खेला। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम शहर में ट्रैफिक में फंस गई थी, लेकिन इसी बीच एक युवक ने दिल जीतने वाला काम किया। शख्स ने जाम में फंसी मुंबई इंडियंस की बस को बाहर निकालने में मदद की। जिसे देख मुंबई इंडियंस की पूरी टीम ने तालियां बजाईं।

दिल जीत लिया सन्नी भाई

मुंबई इंडियंस ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर एमआई ने लिखा- दिल जीत लिया सन्नी भाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर में एक चौराहे पर बस ट्रैफिक में फंस जाती है। उसके सामने कई कार और बाइक आ जाती हैं, जिससे उसका आगे निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। इतने में एक युवक सन्नी नाम की जर्सी पहने आता है और बस के आगे लग रही कार के ड्राइवर से गुजारिश कर उसे आगे बढ़ाता है। फिर बाइक को भी आगे से हटवा देता है। इससे मुंबई इंडियंस की बस को आगे जाने का रास्ता मिल जाता है।

---विज्ञापन---

पूरी टीम ने बजाईं तालियां

खास बात यह है कि जब लड़का जाम खुलवाता है तो बस में मौजूद कई खिलाड़ी उसकी तारीफ करते नजर आते हैं। बाद में जब उसने बस को आगे निकलवाया तो पूरी टीम ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ‘सन्नी भाई’ को खूब तारीफ मिल रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या के रिव्यू के बाद अंपायर ने क्यों नहीं दी वाइड? जानें वजह

यूजर्स ने किए कमेंट 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कमेंट्स की बौछार कर दी। एक ने लिखा कि देश को ऐसे ही नौजवानों की जरूरत है। वहीं एक ने लिखा- इसे आईपीएल का पास दिलवा दो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि लड़के ने अच्छा काम किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कहां है। एक ने लिखा- इसने 7 नंबर की जर्सी पहन रखी है। मैसेज साफ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 24.75 करोड़ की कीमत और खराब प्रदर्शन, मिचेल स्टार्क की आलोचना पर KKR के CEO करारा जवाब

First published on: Apr 22, 2024 10:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola