IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था, उस पर आज तक बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस मुद्दे को लेकर दो भागों में बटें हुए हैं। कई फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले से खुश है तो वहीं कई फैंस अभी तक मुंबई के इस फैसले से नाराज हैं और रोजाना इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का सपोर्ट रोहित शर्मा को मिला है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने फैसला लेने में जल्दबाजी कर दी।
रोहित के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से हटाए जाने को लेकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। अब इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह का भी नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। ऐसे में उनको एक सीजन के लिए और मौका देना चाहिए था। वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि अगर हार्दिक को वापस ला रहे थे तो आप हार्दिक को उपकप्तान बना सकते थे।
आगे युवराज सिंह ने कहा कि हार्दिक पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। लेकिन अब आईपीएल की सबसे बड़ी टीम की कप्तानी करते समय उनको थोड़ी परेशानियों का जरुर सामना करना पड़ सकता है। लेकिन हर किसी की अपनी-अपनी राय है लेकिन एक फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। शायद जिस तरह से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए सफल कप्तान साबित हुए उसको देखते हुए मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ये बड़ी जिम्मेदारी दी हो।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या का मुरीद हुआ पूर्व दिग्गज, ‘MI के नए कप्तान का होगा शानदार कमबैक’
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या कप्तान, रोहित शर्मा बल्लेबाज; कुछ ऐसी हो सकती है MI की Playing 11
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले नई टी20 सीरीज का हुआ ऐलान, जानें क्या होगा पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
32 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
44 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines