रोहित और बुमराह ने 'Impact Player' वाले नियम पर उठाए थे सवाल, अब BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान

BCCI Action on Impact Player Rule: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम के नियम पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भी इसे गलत बताया। अब बीसीसीआई ने मामले में बड़े एक्शन का ऐलान कर दिया है।

IPL 2024 Rohit Sharma Disagree with Impact Player Rule BCCI will concerns

जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा।

विज्ञापन

BCCI Action on Impact Player Rule: आईपीएल 2024 के बीच इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस नियम के सही या फिर गलत होने पर बवाल शुरू हो गया है। यह बवाल तब शुरू हुआ, जब मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इसको लेकर सवाल खड़े किए। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के इस नियम को गलत बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का गेम है, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण 12 खिलाड़ियों के साथ मैच खेला जा रहा है। इसका काफी गलत असर हो रहा है। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के इस नियम पर सवाल खड़े किए थे। अब बीसीसीआई ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने क्या कहा था

पहले तो रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद मुंबई के ही धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर सवाल खड़े कर दिए। बुमराह ने कहा कि इस नियम के आने से गेंदबाजों की अधिक पिटाई होने लगी है। इस नियम के तहत बल्लेबाजों को लाइसेंस दी जा रही है कि आप गेंदबाजों की पिटाई करें। एक गेंदबाज के पास जितनी काबिलियत होती है, इस नियम से वह आधा हो गया है। इससे साफ है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम फ्लॉप साबित होता दिख रहा है। भारतीय टीम के कप्तान से लेकर दिग्गज गेंदबाज ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों दिग्गजों के बयान के बाद एक्शन लेना बीसीसीआई की मजबूरी भी बन गई। बीसीसीआई ने मामले में अपना स्टेटमेंट जारी किया है।

विज्ञापन

क्या खत्म हो जाएगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस नियम पर जरूर गौर करेंगे। हम इस पर जल्द ही चर्चा करने वाले हैं। सीजन के बीच किसी अंजाम तक पहुंचना सही नहीं है, इसलिए सीजन खत्म होते ही इस पर चर्चा की जाएगी। बीसीसीआई के इस बयान से साफ है कि इम्पैक्ट प्लेयर का रूल खत्म हो सकता है। आईपीएल 2024 के समाप्ती के साथ ही इस पर फैसला किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2025 में इम्पैक्ट प्लेयर का रूल खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ