IPL 2024: 'Toota Hai Gaba ka Ghamand,' शमर जोसेफ का LSG ने खास अंदाज में किया स्वागत

IPL 2024 Shamar Joseph LSG Entry: आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। उसी बीच टीम में वेस्टइंडीज के उभरते हुए स्टार शमर जोसेफ की एंट्री हुई। जब वह टीम के साथ शुक्रवार को जुड़े तो उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया।

IPL 2024 Shamar Joseph Lucknow Super Giants Grand Entry toota hai gaba ka ghamand

Shamar Joseph Lucknow Super Giants Grand Entry

IPL 2024 Shamar Joseph: वेस्टइंडीज का एक उभरता हुआ सितारा और घातक तेज गेंदबाज आईपीएल में धूम मचाने को तैयार है। उस घातक तेज गेंदबाज का नाम है शमर जोसेफ। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी की थी और वेस्टइंडीज को ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर कमाल की जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद पूरी दुनिया की जुबां पर एक ही नाम था और वो था शमर जोसेफ। हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें साइन कर लिया था। आईपीएल 2024 से पहले वह अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं और उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया।

विज्ञापन

शमर ने तोड़ा था गाबा का घमंड

विज्ञापन

गौरतलब है कि शमर जोसेफ ने अंगूठे में चोट के बावजूद 68 रन देकर 7 विकेट लिए थे और कंगारू टीम का गाबा में घमंड तोड़ दिया था। एक बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का गाबा का घमंड तोड़ा था और फिर वेस्टइंडीज ने किया। अब उन्हीं शमर जोसेफ के स्वागत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्लैंक ‘Toota Hai Gaba ka Ghamand’ यूज किया। इस स्लैंक के कारण उनका स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन

LSG ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में एक व्यक्ति शमर जोसेफ से उनके WIFI का पासवर्ड पूछने आता है।  वो पूछता है कि क्या आप अपने WIFI का पासवर्ड बता सकते हैं, इसके जवाब में शमर जोसेफ कहते हैं, ‘Toota Hai Gaba ka Ghamand’।

नए अंदाज में दिखेगी टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना तीसरा सीजन खेलने उतरेगी। पिछले दोनों सीजन में टीम प्लेऑफ तक गई थी। अब इस बार टीम के मेंटोर, कोच और सपोर्ट स्टाफ सभी में बदलाव हुआ है। पिछले सीजन केएल राहुल इंजर्ड थे और क्रुणाल पांड्या ने कप्तानी की थी। इस बार निकोलस पूरन उपकप्तान हैं। राहुल की फिटनेस पर सस्पेंस है लेकिन आईपीएल तक वह फिट हो सकते हैं। ऐसे में टीम इस बार बदले हुए अंदाज में दिख सकती है।

विज्ञापन

LSG का पूरा स्क्वाड

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन (उपकप्तान), काइल मायर्स, आयुष बदोनी, मार्कस स्‍टॉयनिस, दीपक हुड्डा, रवि बिश्‍नोई, नवीन उल हक, कृणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव और मोहसिन खान, शिवम मावी, एम. सिद्दार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी और अरशद खान।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ