Why Orange Cap Snatched From Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली इस आईपीएल सीजन अभी तक खेले गए 3 मैचों में 181 रन बना चुके हैं। पहले मैच में 21 रन बनाने के बाद कोहली ने लगातार 2 अर्धशतक जड़ दिए। इसके साथ ही कोहली के पास ऑरेंज कैप भी आ गया था। लेकिन पिछले मुकाबले में रियान पराग ने कोहली से ऑरेंज कैप छीन लिया है। खास बात है कि रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेली और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। वर्तमान में विराट कोहली और रियान पराग दोनों ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों के बल्ले से 181 रन निकले हैं, बावजूद इसके ऑरेंज कैप विराट कोहली से लेकर रियान पराग को सौंप दी गई। चलिए आपको बताते हैं इसका कारण।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 2 मैच जिताने के बाद भी खतरे में है शुभमन गिल की कप्तानी! सौरव गांगुली ने किया बड़ा दावा
कोहली से क्यों ली गई ऑरेंज कैप
रियान इस आईपीएल सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। रियान ने इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में भी 29 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद खिलाड़ी ने दूसरे मुकाबले में 84 रनों की पारी खेली और फिर तीसरे मुकाबले में भी 54 रन बना दिए। लगातार 3 पारियों में रन बनाने के बाद वह कोहली के बराबरी पर पहुंच चुके हैं। लेकिन वह कोहली से आगे नहीं गए हैं, बावजूद इसके विराट कोहली से ऑरेंज कैप लेकर रियान को सौंप दी गई है। दरअसल रियान पराग का स्ट्राइक रेट और औसत विराट कोहली से बेहतर है, यही कारण है कि बराबर रन होने के बाद भी कोहली से ऑरेंज कैप छीन ली गई है और यह रियान को सौंप दी गई है। इसके अलावा इस रेस में तीसरे स्थान पर हैदराबाद के लिए खेलने वाले खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन का हैं। खिलाड़ी अभी तक खेले गए 3 मुकाबले में 167 रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: बीच मैच संजू सैमसन ने बढ़ाया स्टेडियम का पारा! अंपायर से भिड़ गए RR कप्तान, जानें कारण
पर्पल कैप होल्डर में कौन हैं आगे
पर्पल कैप की रेस भी काफी रोमांचक मोड़ पर है। फिलहाल यह कैप चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के पास है। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का नंबर आता है। चहल के नाम 3 मैचों में 6 विकेट दर्ज है। वहीं, तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी मोहित शर्मा हैं। उनके नाम भी 3 मैचों में 6 विकेट दर्ज है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस रेस में कौन आगे निकलता है।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: फैंस के Boo करने से टूट गए थे हार्दिक पांड्या, तभी कप्तान के सपोर्ट में आ गए रोहित शर्मा
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
21 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
45 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines