IPL 2024: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ऋषभ पंत आने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से अलग हो सकते हैं। पंत दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पंत को सौरव का समर्थन हासिल है, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की टीम उन्हें रिटेन नहीं करेगी।
पकड़ सकते हैं चेन्नई सुपरकिंग का हाथ
रिपोर्ट्स में कहा गए है कि अगर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से अलग होते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है। महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और वो कभी भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम को एक अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत होगी, जो धोनी की जगह ले सके। ऐसे में पंत से बेहतर विकल्प उनके पास और कोई नहीं होगा।
कुछ ऐसा रहा है ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2016 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक वो दिल्ली का ही हिस्सा हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 111 मैच खेले हैं। उन्होंने 148 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में एक शतक और 18 अर्धशतक बनाए हैं। पंत के पास कप्तानी का भी अनुभव है। उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम 2021 में प्लेऑफ में भी पहुंची थी।
बता दें कि ऋषभ पानी का एक्सीडेंट 2022 दिसंबर में हुआ था। इसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस एक्सीडेंट की वजह से वो करीब एक साल क्रिकेट के मैदान से दूर थे। उन्होंने इसी साल आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी।
ये भी पढ़ें:- सानिया मिर्जा से शादी की अफवाहों पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-ऐसे मजाक सही नहीं
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी बल्लेबाज की धोनी से तुलना पर भड़के हरभजन, बोले-आजकल क्या फूंक रहे हो
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
29 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines