IPL 2024 Rishabh Pant Fine Slow Over Rate Rule: आईपीएल 2024 में तीसरी बार किसी कप्तानी पर जुर्माना लगाया गया है। सबसे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगा था। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी फंसे और उनके ऊपर भी इतना ही जुर्माना लगा। अब पंत लगातार दूसरे मैच में भी इसके दोषी पाए गए और उनके ऊपर फिर से जुर्माना लगा है। इस बार यह जुर्माना दो गुना है और पूरी टीम इसकी चपेट में आई है। वहीं यहां से एक और गलती पंत को बैन करवा सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा नियम क्यों बैन लगता है और कितने मैच के लिए लगता है?
क्या होता है IPL में स्लो ओवर रेट का रूल?
आपको बता दें कि आईपीएल के मैच में दोनों पारियों के लिए प्रत्येक टीम को 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे का समय मिलता है 20 ओवर पूरे फेंकने का। इसमें ढाई मिनट के दो स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के पांच मिनट भी जुड़ते हैं। वहीं डीआरएस, या अंपायर रिव्यू में जाने वाला समय इसका हिस्सा नहीं होता है। अगर टीम इस तय 90 मिनट में 20 ओवर नहीं फेंकती है तो जितने ओवर वो पीछे होती है उतने फिल्डर आखिरी के ओवर में सर्किल के अंदर रहते हैं। साथ ही आईपीएल में कप्तान व टीम के ऊपर जुर्माना भी लगता है। हालांकि, पहली गलती में टीम पर जुर्माना नहीं लगता दूसरी व तीसरी गलती में टीम को भी सजा मिलती है।
पहली गलती
अब अगर पहली गलती की बात करें तो आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन और स्लो ओवर रेट के तहत टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। ठीक वैसे जैसे शुभमन गिल और इससे पहले सीएसके के मैच के बाद ऋषभ पंत के ऊपर लगा था।
दूसरी गलती
मगर जब दूसरी बार सीजन में उस टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है तो इस बार कप्तान पर दो गुना यानी 24 लाख का जुर्माना लगता है। वहीं टीम के सभी बाकी खिलाड़ी जिसमें इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट सहित पूरी टीम पर 6-6 लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
तीसरी गलती
अब अगर कोई टीम तीसरी बार एक ही सीजन में स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो इस केस में कप्तान पर बैन लगता है। यानी ऋषभ पंत ने अब अगर एक गलती और की तो उनके ऊपर बैन लगेगा। यह बैन लगता है कप्तान के ऊपर अगले एक मैच के लिए। इसी के साथ कप्तान के ऊपर 30 लाख रुपए का जुर्माना भई लगाया जाता है। वहीं टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत की कमी से हारी दिल्ली कैपिटल्स! मैच में भारी पड़ी ये गलतियां
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत ने फिर दोहराई वहीं गलती, बैन होने का मंडराया खतरा; मैच के बाद मिली सजा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
45 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines