RCB vs SRH Travis Head Century: सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ खिलाड़ी ट्रेविस हेड का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफान आया है। हेड ने बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। ट्रेविस हेड हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने के लिए आए और आते ही बेंगलुरु के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी थी। उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा है। आरसीबी ने काफी उम्मीद के साथ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया था। ऐसा लग रहा था कि फर्ग्यूसन इस मैच में कुछ कमाल कर दिखाएंगे, लेकिन उन्होंने भी खूब रन लुटाए हैं। ट्रेविस हेड ने इस मैच में महज 39 गेंदों में शतक जड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, डेडलाइन आ गई करीब
ट्रेविस ने आरसीबी के खिलाफ क41 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के निकले हैं। खास बात है कि हेड का यह शतक हैदराबाद की ओर से सबसे तेज शतक है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए 43 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन हैदराबाद के लिए 49 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं। अब हेड ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़कर सभी को पीछे छोड़ दिया है। उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण टीम का स्कोर आसानी से 200 के पार पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें:- BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, जानें शेड्यूल
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
23 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines