IPL 2024 RCB vs RR: आईपीएल 2024 में 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शुरुआती 8 मुकाबलों में टीम महज एक मैच जीत पाई थी लेकिन टीम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हर मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। आईपीएल 2024 में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और सिर पर ऑरेंज कैप सजी है। वहीं अब एलिमिनेटर मुकाबले में कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं।
कोहली करेंगे 8000 आईपीएल रन पूरे!
आईपीएल की शुरुआत से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते आ रहे हैं। कोहली ने कई सालों तक टीम की कप्तानी भी की है। आईपीएल इतिहास में कोहली ने अभी तक 251 मैचों की 243 पारियों में 7971 रन बनाए हैं। फिलहाल कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली अब अपने 8 हजार आईपीएल रन पूरे करने से 29 रन दूर हैं। अगर एलिमिनेटर मैच में कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 रन बना लेते हैं तो वे आईपीएल में 8 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘धोनी अब आईपीएल को अलविदा कह देंगे..’ पूर्व दिग्गज ने माही के संन्यास पर किया दावा
अभी तक आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। आईपीएल में विराट कोहली 8 शतक और 50 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रनों का रहा है। आईपीएल इतिहास में कोहली के बल्ले से 702 चौके और 271 छक्के निकले हैं।
आईपीएल 2024 में कोहली का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। इस सीजन कोहली एक शतक भी लगा चुके हैं। अभी तक 14 मैचों में कोहली 155 के स्ट्राइक रेट से 708 रन बना चुके हैं। इस दौरान कोहली ने 59 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। अब एलिमिनेटर मैच में टीम को कोहली से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें:- SRH या KKR… किसकी हार के लिए दुआ करेगी RCB, जानें किसकी जीत से बेंगलुरु को नुकसान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, क्या RCB खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने में थी माही की गलती?
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines