Virat Kohli Statement on Strike Rate: आईपीएल 2024 का 58वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। यह मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। आरसीबी ने इस मैच को अपने नाम कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को इस सीजन की 8वीं हार मिली और इसके साथ ही वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। बेंगलुरु की ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज फिर आतिशी पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: राइली रूसो के एक्शन पर विराट कोहली का रिएक्शन, मिला जैसे को तैसा जवाब
विराट ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों में 195 की शानदार स्ट्राइक रेट से 92 रनों की पारी खेली है। इस मैच के बाद कोहली ने फिर से स्ट्राइक रेट पर बयान दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा, इस कारण से उन्हें यह अवॉर्ड मिला है। विराट ने इस मैच के बाद स्ट्राइक रेट पर बयान दिया है। विराट ने कहा कि मैं मैंने आज स्पिनरों के खिलाफ कुछ नया ट्राई किया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Playoffs: RCB की लगातार चौथी जीत, पंजाब किंग्स का तोड़ा सपना
कोहली ने इशारों में आलोचकों को दिया जवाब
मैंने स्पिन पर स्लॉग स्वीप निकाला। मैंने इसके लिए प्रैक्टिस नहीं की थी, लेकिन मैं पहले भी ऐसे शॉट लगा चुका हूं, तो मुझे लगा कि मैं ऐसा कर सकता हूं। मेरा मकसद सिर्फ यही था कि कैसे भी टीम का और मेरा अपना स्ट्राइक रेट बनाकर रख सकूं। विराट की स्ट्राइक रेट पर भले ही सवाल खड़े होते रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने ना सिर्फ अपने स्ट्राइक रेट की, बल्कि टीम की स्ट्राइक रेट का भी ख्याल रखने की बात कही है। कोहली ने अपने बयान से आलोचकों को इशारों-इशारों में जवाब भी दे दिया है कि वह टीम की स्ट्राइक रेट को भी मेंटेन रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें;- PBKS vs RCB: तूफानी पारी के बाद विराट कोहली ने आलोचकों को दिया जवाब, स्ट्राइक रेट पर दिया बयान
इससे पहले भी स्ट्राइक रेट पर बोल चुके हैं विराट
विराट कोहली ने इस पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। इस पारी से पहले भी ऑरेंज कैप कोहली के ही पास थी और अब तो कोहली ने इसके लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं। जिस मैच में कोहली ने सेंचुरी लगाया था, उस मुकाबले में भी कोहली की स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े हो रहे थे क्योंकि वह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे धीमी सेंचुरी बन गया था। इसके बाद कोहली ने एक मैच में इसको लेकर चुप्पी भी तोड़ी थी। कोहली ने कहा था कि अंदर एसी वाले रूम में बैठकर किसी को लेकर बात करना काफी आसान है, मैदान पर क्या चल रहा है, यह वही समझ सकता है जो खेल रहा है। इसको लेकर खूब विवाद भी हुआ था।
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
16 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines