Fans Target Sunil Gavaskar Over Virat Kohli Inning: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। कोहली ने नॉक आउट मुकाबले में सिर्फ 47 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली। बीते दिन धीमी पारी खेलने के कारण कोहली की स्ट्राइक रेट का खूब मजाक बनाया गया था। कोहली ने अगले ही मैच में अच्छी पारी खेलकर अपने आलोचकों को जवाब दिया था, जिस पर सुनील गावस्कर भड़क उठे थे। अब जब कोहली ने एक बार फिर से करीब 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, तो फैंस पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर के मजे ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा से सिर्फ एक कदम पीछे
गावस्कर ने कोहली को लेकर क्या कहा था
विराट कोहली ने बीते दिन स्ट्राइक रेट पर आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि एसी वाले कमरे में बैठकर आलोचना करना काफी आसान है। मैदान की असलियत वही समझ सकता है, जो खेल रहा है। इस पर सुनील गावस्कर खूब भड़क उठे थे। उन्होंने कोहली के बयान को गलत बता दिया था। गावस्कर ने कहा था कि कोहली ने अपने बयान से कमेंटेटर का मजाक बनाया है। इस पर कोहली के फैंस भड़क उठे थे। किंग कोहली के फैंस ने गावस्कर को जमकर ट्रोल भी किया था। अब जब कोहली ने फिर से शानदार 92 रनों की पारी खेली है, तो फैंस को मसाला मिल गया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: ‘POTM’ बनने के बाद कोहली का बयान, स्ट्राइक रेट पर फिर तोड़ी चुप्पी
फैंस ने दिया आलोचकों को जवाब
पंजाब के खिलाफ मैच के बाद ‘फरीद खान’ नाम के यूजर ने लिखा कि गावस्कर को अपने बयान के लिए कोहली से माफी मांगनी चाहिए। वह दिग्गज बल्लेबाज को इस तरह से नहीं बोल सकते हैं। इसके अलावा एक और निबराज रमजान नाम के यूजर ने लिखा कि ‘थैंक्यू सुनील गावस्कर’। एक अन्य हर्षित उषा नाम के यूजर ने लिखा कि कोहली का बल्ला खूब बोलता है और हर शॉट से भोगले और गावस्कर हैरान रह जाते हैं। अनुप जगानिया नाम के यूजर ने लिखा मुझे यकीन है कि हर्षा भोगले, गावस्कर और उनके जैसे खिलाड़ियों के पास इस पारी के खिलाफ भी कुछ होगा। इसके अलावा भी फैंस गावस्कर के खूब मजे ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines