Vidwath Kaverappa Debut: किस्मत क्या-क्या खेल खेलती है, इसे गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 58वें मुकाबले से समझा जा सकता है। गुरुवार को किस्मत का ये खेल हिमाचल के मैदान पर युवा गेंदबाज विधवत कावेरप्पा के साथ देखने को मिली। कावेरप्पा ने पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया। उन्हें किस्मत ने तीन बार धोखा दिया, लेकिन फिर जब ये पलटी तो ऐसी पलटी कि उन्हें सफलता भी दिला गई। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी क्या है…
तीन बार कैच हुए ड्रॉप, 2 विकेट भी मिले
दरअसल, विधवत कावेरप्पा की बॉल पर तीन बार कैच ड्रॉप हुए, लेकिन इसके बाद उन्हें दो विकेट भी मिल गए। कावेरप्पा के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर विराट कोहली का कैच ड्रॉप हो गया। विराट उस वक्त शून्य पर थे। कोहली ने इसे ऑन साइड की ओर मारने की कोशिश की, लेकिन ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए। आशुतोष शर्मा ने इसे दौड़ते हुए कैच करने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए। इस तरह कावेरप्पा अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने से चूक गए।
इसके बाद कावेरप्पा के दूसरे ओवर में किस्मत ने उनका साथ दिया। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कावेरप्पा को कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बड़ा विकेट मिला। शशांक सिंह ने फाफ का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन रवाना किया।
किस्मत ने फिर दिया धोखा
इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर किस्मत कावेरप्पा के साथ धोखा कर गई। शॉर्ट कवर पर राइली रूसो ने विराट कोहली का कैच ड्रॉप कर दिया। हालांकि ये थोड़ा मुश्किल कैच था। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर कावेरप्पा ने विल जैक्स को आउट किया। हर्षल पटेल ने ये कैच पकड़ा। जैक्स महज 17 रन बनाकर आउट हुए।
कभी नहीं भूलने वाला डेब्यू
कावेरप्पा की लय को देखते हुए लगने लगा कि किस्मत अब उनका साथ देने लगी है, लेकिन ये क्या? इसी ओवर की आखिरी बॉल पर रजत पाटीदार के कैच को हर्षल पटेल ने ड्रॉप कर दिया। कावेरप्पा ने अपने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके लिए ये डेब्यू कभी न भूलने वाला होगा। बता दें कि विधवत कर्नाटक के गेंदबाज हैं। जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन के विकेट पर स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया वीडियो, टॉम मूडी ने किया एक्सप्लेन
ये भी पढ़ें: RCB में आ जाओ…केएल राहुल-संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की गुहार
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
34 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines