IPL 2024 RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की पूरी कोशिश होगी कि इस मुकाबले को अपने नाम कर प्वाइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाई जाए। फैंस इस मुकाबले को लेकर इसलिए भी काफी उत्साहित है, क्योंकि इस मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे के सामने होंगे। कोहली और गंभीर जब भी आमने-सामने होते हैं, मैच काफी घमासान होता है। ऐसे में आरसीबी किसी भी कीमत पर आज का मैच जीतना चाहेगी। आरसीबी के पास 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस मैच में टीम को जीत दिला सकते हैं। विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और कैमरुन ग्रीन तो सिर्फ मोहरा हैं, असल में ये 3 खिलाड़ी आज आरसीबी को जीत दिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस में हो रही गुटबाजी? किस गुट में कौन सा खिलाड़ी शामिल
‘भरोसेमंद खिलाड़ियों ने दिया धोखा’
आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए आखिरी सीजन काफी शानदार रहा था। लेकिन इस सीजन मैक्सी का बल्ला खामोश है। ग्लेन पहले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी पंजाब के खिलाफ मैक्सवेल फ्लॉप रहे हैं। मैक्सी ने इस मैच में 5 गेंद खेलकर 3 रन बनाए थे। ऐसे में फैंस को आज भी उनसे कुछ खास उम्मीद नहीं है। आरसीबी ने इस सीजन सबसे बड़ा दांव ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर खेला था। आरसीबी ने ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन खिलाड़ी ने अभी तक भरोसे अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में फैंस ने इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद छोड़ दी है। चलिए जानते हैं आज कौन से 3 खिलाड़ी आरसीबी को जीत दिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 साल बाद लौटा धाकड़ खिलाड़ी, USA की टीम में 2 भारतीय भी शामिल
ये 3 बल्लेबाज करेंगे कमाल
इन 3 खिलाड़ियों में पहले खिलाड़ी भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली के लिए चिन्नास्वामी का मैदान काफी लकी है। कोहली ने यहां सबसे अधिक 2700 रन भी बनाए हैं। ऐसे में आज भी कोहली अपने बल्ले से कोलकाता के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं। दूसरे खिलाड़ी रजत पाटीदार हैं। रजत भी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाते जाते हैं। हालांकि इस सीजन अभी तक रजत का बल्ला भी खामोश रहा है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि आज वह फॉर्म में वापस आएंगे और आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा तीसरे खिलाड़ी अनुज रावत हैं। रावत ने पहले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ 25 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मैच में भले ही बेंगलुरु को जीत हासिल नहीं हुई थी, लेकिन रावत ने प्रदर्शन से फैंस को खुश कर दिया था। ऐसे में आज रावत भी आरसीबी के लिए संकटमोचक बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: इन 3 खिलाड़ियों से है आरसीबी को खतरा, जीतना है मैच तो इन्हें रोकना होगा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines