RCB Can Eliminate These 5 Teams From The Playoffs: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर बेहद ही रोमांचक हुआ है। आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा लगा कि बेंगलुरु आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी, लेकिन आखिरकार आरसीबी ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। बेंगलुरु की इस जीत के बाद अंकतालिका की रेस फिर से रोमांचक हो गई है। बेंगलुरु एक-दो नहीं, बल्कि 5 टीमों के लिए खतरा बन गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली पर ऑन एयर भड़के सुनील गावस्कर, स्ट्राइक रेट के बयान पर सुनाई खरी-खोटी
अंकतालिका में आरसीबी ने लगाई छलांग
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार 3 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है। जब बेंगलुरु को शुरुआती 8 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली थी, तो किसी ने सोचा नहीं था कि आरसीबी इस कदर वापसी करेगी। बेंगलुरु ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम कर ना सिर्फ अन्य 5 टीमों के लिए खतरा बनती दिख रही है, बल्कि आरसीबी अभी तक प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
बेंगलुरु इस मुकाबले से पहले 10 मैचों में से 3 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में 10वें स्थान पर थी, लेकिन गुजरात के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद आरसीबी 11 मैचों में से 7 मैच अपने नाम कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: ये क्या… विराट कोहली ने अपनी ही टीम के खिलाफ अंपायर से कर दी मांग
इन 5 टीमों के लिए खतरा बनी आरसीबी
आरसीबी ने गुजरात को हराकर सिर्फ जीटी को नहीं, बल्कि इसके अलावा भी 4 अन्य टीमों को करारा झटका दिया है। आईपीएल 2024 की प्लेऑफ के लिए 2 टीमों ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। कोलकाता एक मैच अपने नाम करने के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। लेकिन तीसरे और चौथे स्थान के लिए अभी भी रेस जारी है। बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर लखनऊ सुपरजाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। ये पांचों टीमें प्लेऑफ की रेस में आगे है। लेकिन आरसीबी जिस तरह एक के बाद एक मैच जीतते जा रही है, बेंगलुरु इन 5 टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
36 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines