CSK vs RR: मुकाबले के बाद धोनी ने फैंस को दिया खास तोहफा, खिलाड़ियों को मेडल भी दिए गए

CSK vs RR MS Dhoni: IPL 2024 के 61वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को खास तोहफा दिया।

CSK vs RR MS Dhoni gave a special gift to fans after the match

होम ग्राउंड पर आखिरी लीग मैच खेल रही थी चेन्नई सुपर किंग्स। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

CSK vs RR MS Dhoni: IPL 2024 के 61वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, संजू सैमसन का यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन

CSK मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को पहनाया मेडल

मैच के बाद मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान का चक्कर लगाया और फैस को टी-शर्ट और टेनिस बॉल दीं। धोनी रैकेट से गेंद को फेंक रहे थे। सभी फैंस चाह रहे थे कि उन्हें एक गेंद मिल जाए। इस सीजन एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह चेन्नई का आखिरी लीग मैच है। इसके बाद IPL 2024 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस को मिला सब्र का फल

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच शुरू होने से पहले ही फैंस और दर्शकों से अपील की थी कि मैच के बाद मैदान पर रुके रहें। सभी के लिए कुछ खास आने वाला है। ऐसे में मुकाबला समाप्त होने के बाद भी मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दरअसल मैच से पहले चेन्नई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया। इसमें कहा गया, “सुपरफैंस से खेल के बाद यहीं रुकने का अनुरोध। कुछ खास आने वाला है।” मैच के बाद CSK ने दर्शकों को निराश नहीं किया और उन्हें सब्र का फल दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ