RCB vs CSK IPL 2024: चेन्नई के चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2024 के पहले मैच में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच के बीच रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी करने से रोक दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना आरसीबी की बैटिंग के दौरान 11वें ओवर की है। जब कोहली ने मजबूर होकर रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी करने से रोक दिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
https://twitter.com/Leeonie_0/status/1771195498810036735
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रचिन और मुस्तफिजुर तो सिर्फ मोहरा है! असल में थाला की इस चाल ने RCB को हराया
कोहली ने जड्डू को क्यों रोका
बेंगलुरु और चेन्नई के बीच खेले जा रहे मैच के 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए थे। इस दौरान स्ट्राइक पर आरसीबी का ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन स्ट्राइक पर थे, वहीं विराट कोहली नॉन स्ट्राइक पर थे। इस क्रम में जडेजा ने जैसे ही एक गेंद डाली, ग्रीन ने गेंद को रोक दिया। इसके बाद जडेजा फौरन अगली गेंद कराने के लिए तैयार हो गए। जब जडेजा अगली गेंद डालने वाले थे, इस दौरान कैमरून ग्रीन खेलने के लिए तैयार ही हो रहे थे। तभी विराट कोहली ने जडेजा को अगली गेंद कराने से रोकते हुए कहा कि ‘अबे उन्हें सांस तो लेने दो’। फिर जडेजा ने थोड़ा इंतजार करके गेंद कराई थी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ऑक्शन में ही आरसीबी से हो गई थी चूक! इन 2 फ्लॉप खिलाड़ी पर लुटा दिए थे करोड़ों रुपये
आरसीबी ने खेला है बड़ा दांव
रवींद्र जडेजा और विराट कोहली के बीच बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंटबाजी कर रहे हैं। बता दें कि आरसीबी की टीम ने कैमरून ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में ट्रेड किया था। ग्रीन इससे पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के हिस्सा था, लेकिन हार्दिक पांड्या को गुजरात से वापस एमआई में ट्रेड करने के लिए मुंबई के पास पैसे नहीं थे, इस कारण से मुंबई ने ग्रीन को आरसीबी के साथ ट्रेड कर लिया। अब देखने वाली बात होगी कि ग्रीन कीमत के हिसाब से प्रदर्शन कर पाते हैं, या फिर बेंगलुरु के लिए यह घाटे का सौदा होगा।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ओपनिंग मैच में दिखा सीएसके का जलवा, ये 4 खिलाड़ी बने आरसीबी के लिए काल
पहले मैच में ग्रीन का प्रदर्शन
चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में ग्रीन बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके हैं। ग्रीन ने इस मैच में 22 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली और मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि खिलाड़ी ने गेंदबाजी में थोड़ा बेहतर खेल दिखाया है। ग्रीन ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। हालांकि फिर भी वह आरसीबी को जीत का स्वाद नहीं दिला सके और बेंगलुरु को मुकाबला 6 विकेट से गंवाना पड़ा।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines