IPL 2024 RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में सबसे बड़ा मुकाबला 18 मई को खेला जाना है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें भिड़ेंगी। इस हाईप्रोफाइल मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज है। धोनी और कोहली को एक मैच में देखने के लिए एक-एक टिकट के लिए मारामारी हो रही है। ब्लैक में भी टिकट बेचे जाने की बात सामने आई है। वहीं कुछ लोग इसी क्रेज का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला बेंगलुरु से सामने आया है।
3 लाख रुपये का चूना
बेंगलुरु में एक फैन को टिकट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया। फैन ने इंस्टाग्राम पर आए लिंक के जरिए टिकट खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन यही उसे इस कदर भारी पड़ी कि पहले हजारों फिर लाखों रुपये गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार, फैन को 3 टिकट लेने थे। जिसके लिए उसने 7900 रुपये का पेमेंट किया। हालांकि पेमेंट करने के बावजूद उसे टिकट नसीब नहीं हुए।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम से 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, सामने आए नाम
फर्जी लिंक पर न करें क्लिक
फैन ने जब टिकट की जानकारी मांगी तो उससे दोबारा हजारों रुपये मांगे गए। फिर एक-एक कर उसके अकाउंट से 3 लाख रुपये उड़ा दिए। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बेंगुलुरु पुलिस को इसके साथ ही एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। पुलिस ने फैंस को टिकट खरीदते समय सावधानी बरतने या इस तरह के किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: 5-5 ओवर का हुआ मैच, तो बढ़ जाएगी आरसीबी की मुश्किल
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के प्लेऑफ नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। सीएसके के पास 14 अंक और आरसीबी के पास 12 अंक हैं। यदि आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे बड़े अंतर से सीएसके को हराना होगा।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: 18 रन, 11 बॉल…सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines