IPL 2024 RCB vs CSK: आईपीएल 2024 में 18 मई का इंतजार अब फैंस को फाइनल मुकाबले से ज्यादा हो रहा है। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का 68वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच बेहद खास है, दोनों ही टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। जीतने वाली टीम सीधा प्लेऑफ में प्रवेश करेगी। लेकिन बारिश के साए ने मैच से पहले आरसीबी और फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है। 18 मई को बेंगलुरु में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। आरसीबी बिल्कुल नहीं चाहेगी कि मैच में बारिश हो और मुकाबला बिना खेले ही रद्द हो जाए।
बारिश को लेकर RCB का खास पोस्ट
18 मई को अगर बारिश आती है तो उसका नुकसान सीधा आरसीबी पर पड़ने वाला है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिलेगा। जिसके चलते आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं इस मैच से पहले आरसीबी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।
इस पोस्ट में कर्ण शर्मा हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस पर लिखा गया है Rain Rain Go Away, दरअसल कर्ण ये तस्वीर किसी मैच के दौरान की है जब उन्होंने विकेट लेने के बाद हाथ जोड़कर जश्न मनाया था। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि हम तो यही चाहते हैं कि शनिवार को आरसीबी के लिए बाउंड्री और विकेटों की बारिश हो। पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा आरसीबी की किस्मत के हिसाब मैच में बारिश आएगी क्योंकि आरसीबी की किस्मत खराब है। फैंस लगातार बारिश ना आने की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मेरा काम खत्म हो जाएगा, मैं चला जाऊंगा..’ अपने करियर पर कोहली का बड़ा बयान
पिछले 5 मैचों में लगातार जीत
आरसीबी की शुरुआत आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रही थी। शुरुआती 8 मैचों में टीम को सिर्फ एक ही मैच में जीत मिल पाई थी, एक समय लग रहा था कि आरसीबी सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। लेकिन पिछले 5 मैचों में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की है और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। अब आरसीबी लगातार छठा मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 5-5 ओवर का हुआ मैच, तो बढ़ जाएगी आरसीबी की मुश्किल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines