Glenn Maxwell Necessary or Compulsion For Team: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच क्वालीफायर के दृष्टिकोण से काफी अहम है। आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली थी, लेकिन लगातार 5 मुकाबले जीतकर वह क्वालिफिकेशन खेलने के लिए प्रवल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी को करारा झटका लगा है। बेंगलुरु के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले बाहर हो गए हैं। इसकी अपार संभावना है कि चेन्नई के खिलाफ जैक्स की जगह ग्लेन मैक्सवेल को खिलाया जाएगा। ऐसे में एक सवाल है कि मैक्सवेल को खिलाना जरूरी है या मजबूरी है।
ये भी पढ़ें:- RCB Vs CSK: तो क्या अब सीएसके को मिलेगा बारिश का फायदा? बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई
विल जैक्स टीम से बाहर
आरसीबी के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। खराब फॉर्म के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी कर दिया गया था। उन्हें कुछ मैचों से बाहर रखने के बाद उन्हें दोबारा टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिर से मैक्स का बल्ला फ्लॉप रहा। लेकिन अब जब विल जैक्स को टीम से बाहर किया गया है, तो आरसीबी में फिर से ग्लेन मैक्सवेल की वापसी होने वाली है। क्या यह कप्तान और टीम के लिए जरूरी है, या फिर मजबूरी है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में टॉस की कितनी भूमिका, कहीं चेज कर फंस तो नहीं जाएगी आरसीबी?
यहां समझें ये 5 प्वाइंट्स
1. मैक्सवेल ने इस आईपीएल सीजन अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से महज 36 रन निकले हैं। इससे अधिक खराब फॉर्म की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस दौरान मैक्सवेल का अधिकतम स्कोर 28 रनों का रहा है। लेकिन फिर भी उन्हें अगले मैच में खिलाया जा सकता है।
2. ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन 3 मैचों में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। इस कारण से उन्हें टीम से बाहर किया गया था, लेकिन फिर भी प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया जा सकता है।
3. आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में एक विदेशी खिलाड़ी की जगह खाली हो गया है, अब उस जगह को भरने के लिए आरसीबी के पास एकमात्र विकल्प ग्लेन मैक्सवेल है।
4. चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु को बड़ा स्कोर बनाना है, क्योंकि आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए बड़ी जीत की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आरसीबी ग्लेन मैक्सवेल पर तुक्का लगा सकती है। अगर मैक्सवेल का बल्ला चलता है, तो वह बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं।
5. आरसीबी के लिए खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड शानदार है। मैक्सवेल आईपीएल 2021 में आरसीबी से जुड़े हैं। 2021 में मैक्सवेल ने 513 रन बनाए, 2022 में उन्होंने 301 रन बनाए, 2023 में मैक्स ने 400 रन बनाए। यही कारण है कि बार-बार फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें मौका दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines