IPL 2024 RCB Vs CSK: आईपीएल 2024 में आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाला मैच अब काफी अहम हो गया है। इस मैच से प्लेऑफ के लिए एक और टीम क्वालीफाई कर लेगी। ये मैच 18 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्टेडियम बल्लेबाजी करने के लिहाज से सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को काफी पसंद आता है।
धोनी इस मैदान पर गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर धोनी का पुराना रिकॉर्ड काफी शानदार है। ऐसे में आरसीबी के गेंदबाजों को धोनी के लिए कोई खास रणनीति बनानी होगी हालांकि धोनी इस सीजन काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
एम चिन्नास्वामी में धोनी का रिकॉर्ड
इस सीजन एमएस धोनी कप्तान नहीं बल्कि रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रहे हैं। धोनी ने इस सीजन अपनी छोटी-छोटी और ताबड़तोड़ पारियों से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। धोनी महज एक या दो ओवर के लिए बल्लेबाजी करने आते हैं और 25 से 30 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत कर देते हैं। वहीं एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआत से ही धोनी खूब रन बनाते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में टॉस की कितनी भूमिका, कहीं चेज कर फंस तो नहीं जाएगी आरसीबी?
धोनी की कुछ खास पारियां
1. 30 बॉल 65 रन नाबाद (साल 2008)
2. 39 बॉल 70 रन नाबाद (साल 2011)
3. 28 बॉल 48 रन नाबाग (साल 2014)
4. 34 बॉल 70 रन नाबाद (साल 2018)
5. 48 बॉल 84 रन नाबाद (साल 2019)
आईपीएल 2024 में अभी तक एमएस धोनी ने 13 मैचों की 12 पारियों में 136 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 226. 27 का रहा है। औसत की बात करे तो 68 का रहा है। इसके अलावा अभी तक इस सीजन धोनी ने 11 चौके और 12 छक्के लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB Vs CSK: तो क्या अब सीएसके को मिलेगा बारिश का फायदा? बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: कितने ओवर में चेज… कितने रन से जीत, 5-20 ओवर तक के मैच का पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines