Faf du Plessis Run Out Controversy RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस अनलकी रहे। फाफ डु प्लेसिस इस तरह आउट हुए कि फैंस को यकीन करना मुश्किल हो गया। फाफ के विकेट पर काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही, आखिरकार उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया गया। ये वाकया ऐसे समय हुआ जब फाफ अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन वे आरसीबी की पारी को आगे बढ़ाते इससे पहले ही रनआउट हो गए।
सीधा विकेट से जा टकराया रजत पाटीदार का शॉट
ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। 13वें ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। मिशेल सेंटनर ने इस ओवर की आखिरी गेंद डाली तो रजत पाटीदार ने इसे स्ट्रेट की ओर ठोकना चाहा, लेकिन बॉल सीधा विकेट से जा टकराई। इसके बाद गिल्लियां उड़ गईं। लगने लगा कि सब ठीक है, लेकिन अंपायर ने थर्ड अंपायर की ओर इसे चेक करने का इशारा कर दिया। थर्ड अंपायर ने इसे बार-बार चेक किया। जिसमें उन्हें सेंटनर की उंगलियों का एज नजर आया। उनका मानना था कि फाफ का बल्ला हवा में था। आखिरकार अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया।
अंपायर के डिसीजन से आरसीबी के फैंस निराश
हालांकि इस फैसले से आरसीबी के फैंस नाखुश नजर आए। उनका कहना है कि फाफ का बल्ला अंदर था, लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। जबकि सीएसके के फैंस का कहना है कि अंपायर ने सब चेक किया था और फाफ को सही आउट दिया गया क्योंकि उनका बल्ला क्रीज से बाहर था।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में रचा इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
54 रन बनाकर आउट हुए फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के जड़कर 138.46 के स्ट्राइक रेट से 54 रन जड़े। फाफ के आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने 41, कैमरून ग्रीन ने 38, दिनेश कार्तिक ने 14 और ग्लेन मैक्सवेल ने 16 रन की पारी खेली। विराट कोहली ओपनिंग करते हुए 47 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने स्टेडियम की छत पर जड़ा 98 मीटर का छक्का, देखते रह गए धोनी
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: लाल-पीले रंग में रंगीं बेंगलुरु की सड़कें, फैंस के जबर्दस्त क्रेज से लगा जाम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: कैसे निकाला जाता है नेट रन रेट? जिससे फंसा है आरसीबी का पेच
संबंधित खबरें
BCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
27 mins agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
32 mins ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
1 hr ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
2 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
3 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
5 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines