Faf Du Plessis Dedicated Man Of The Match Award To Another Player: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच पर दुनियाभर के करोड़ों फैंस की नजर थी, क्योंकि इस एक मैच के साथ ही आईपीएल 2024 में चौथे स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम भी तय हो गई है। आरसीबी ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन जब फाफ यह अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो उन्होंने इसका हकदार किसी और को बता दिया।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: ग्रुप स्टेज में 4 टीमों से भिड़ेगी रोहित की सेना, सभी के खिलाफ ऐसा है प्रदर्शन
फाफ ने किसे बताया MOTM का हकदार
फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में 39 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। आरसीबी की ओर से अर्धशतक लगाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज बने। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया, लेकिन फाफ ने कहा कि इस अवॉर्ड का असल हकदार यश दयाल है। फाफ ने मैन ऑफ द मैच आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को डेडिकेट किया है। यश ने जिस तरह से आरसीबी को यह मुकाबला जिताया है, क्रिकेट फैंस इसे दशकों तक नहीं भूल सकेंगे। फाफ ने यश को लेकर कहा कि उन्होंने अपनी स्लोवर डिलीवरी पर भरोसा रखा। गेंद गिली हो चुकी थी, गेंदबाज को इससे काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन फिर भी यश आखिरी ओवर में स्कोर को बचाने में कामयाब रहे थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, यश दयाल को दिया स्पेशल मैसेज
‘आप अपने कौशल पर भरोसा रखें’
इस मैच में यश दयाल ने जिस तरह गेंदबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। खिलाड़ी पर खूब दबाव भी था, लेकिन फिर भी उन्होंने आखिरी गेंद तक हार नहीं मानी। जब यश ने पहली गेंद में यॉर्कर का प्रयास किया, तो यह फुल टॉस चली गई, जिस पर माही ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद फाफ ने यश को धीमी गेंद पर विश्वास रखने के लिए कहा, क्योंकि अगर यॉर्कर मिस होता है, तो इसका अंजाम खतरनाक हो सकता था। फाफ ने यश को लेकर कहा कि आप अपने कौशल पर भरोसा रखें। आप काफी अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा करेंगे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: विराट-अनुष्का खुश, धोनी के चेहरे पर गम, देखें आरसीबी के जीत के बाद उमड़े इमोशन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
3 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines