हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB Vs CSK: तो क्या अब सीएसके को मिलेगा बारिश का फायदा? बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई

IPL 2024 RCB Vs CSK: आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले अहम मुकाबले में बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में अगर मैच रद्द हो जाता है तो आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इसके अलावा सीएसके बिना मैच खेले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन
ipl 2024 rcb vs csk 18 may bengaluru weather may be csk qualified for playoffs Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB Vs CSK: आईपीएल 2024 में अब करोड़ों फैंस की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच पर टिकी हैं। तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शामिल है। अब आरसीबी और सीएसके में से एक टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी। ये अहम मुकाबला 18 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेकिन इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जिससे आरसीबी की भी टेंशन बढ़ी हुई है। क्योंकि बारिश के चलते अभी तक दो मैच रद्द हो चुके हैं और दो टीम बिना खेले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी है। ऐसे मे अब आरसीबी को बारिश के चलते मैच रद्द होने का डर सता रहा है।

सीएसके भी बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई

आईपीएल 2024 में सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था। जिसका सीधा-सीधा फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ था। क्योंकि केकेआर पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी वहीं गुजरात के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम था लेकिन बारिश ने टाइटंस का खेल बिगाड़ दिया। जिसके चलते शुभमन गिल की टीम प्लेऑफ की रेस बाहर हो गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कब होता है 5-5 ओवर का मैच? जानें बारिश के बाद खेल के नियम

इसके बाद 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाना था लेकिन मैच भी बारिश के चलते धुल गया। जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट्स मिले और हैदराबाद बिना मैच खेले प्लेऑफ में पहुंच गई। ऐसे में गुजरात के आखिरी दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए।

विज्ञापन

वहीं अब आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले मैच से पहले फैंस की धड़कने बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को बेंगलुरु में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। आरसीबी के लिए इस मैच को किसी भी तरह जीतना जरूरी है अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है। अगर बारिश के चलते ये मैच भी रद्द हो जाता है तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स भी बिना खेले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जिसके बाद सीएसके बिना मैच खेले आईपीएल 2024 में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: कितने ओवर में चेज… कितने रन से जीत, 5-20 ओवर तक के मैच का पूरा समीकरण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola