IPL 2024 Virat Kohli Record: आईपीएल 2024 में आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इस सीजन विराट के बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं। अभी तक विराट इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके सिर पर ही ऑरेंज कैप भी है। वहीं अब विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बड़ा दावा किया है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का मानना है कि विराट इस सीजन जिस कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे है वे अपने साल 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
साल 2016 में विराट ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन
साल 2016 में विराट कोहली ने पूरे सीजन कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस सीजन विराट ने चार शतक भी लगाए थे। साल 2016 में विराट ने 16 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 973 रन बनाए थे। इस सीजन आरसीबी फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन फाइनल में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद को हार सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, RCB के खिलाड़ी को मिला ‘माही’ का तोहफा
वहीं अब विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट पर बोलते हुए कहा कि विराट कोहली इस सीजन जिस तरह की फॉर्म में दिख रहे हैं वे अपने साल 2016 के प्रदर्शन से आगे निकल सकते हैं। जिसमें उन्होंने 973 रन बनाए थे। विराट की ऊर्जा मैदान पर काफी दिकती है जिस तरह से मैच के दौरान उन्होंने मैदान पर दिखाया था और सीएसके फैंस को चुप कराया था।
आईपीएल 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। हर मैच में विराट आरसीबी के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसके मैदान पर कोहली खिलाड़ियों और फैंस में जोश भरकर रखते हैं। अभी तक खेले गए 14 मैचों में विराट कोहली ने 155 के स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए है। इस सीजन विराट एक शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 59 चौके और 37 छक्के निकल चुके हैं। आरसीबी अब प्लेऑफ में पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के साथ अब 22 मई को आरसीबी एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: राजस्थान रायल्स को आखिरी 5 मैचों में क्यों नहीं मिली जीत? 3 बड़े कारण
ये भी पढ़ें:- RCB-RR के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर, बारिश में धुला मैच तो कौन खेलेगा क्वालीफायर
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
3 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
3 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
41 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines