IPL 2024 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल से बाहर हो गई है। एलिमिनेटर में हारने के बाद आईपीएल का ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। आरसीबी की इस हार से करोड़ों फैंस को धक्का लगा क्योंकि उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। आरसीबी ने इससे पहले आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई थी।
सीएसके को हराकर किया था बाहर
बेंगलुरु की टीम ने लगातार 6 मुकाबले जीते, जिसमें सबसे बड़ी राइवल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबला शामिल रहा। आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ से बाहर किया था। आरसीबी की इस जीत के बाद उसके फैंस सीएसके फैंस को चिढ़ाते नजर आए थे। आरसीबी भी इस जीत से काफी खुश थी। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि टीम ने सुबह 5 बजे तक पार्टी की थी। दरअसल, आरसीबी के खिलाड़ी यश दयाल के पिता का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यश ने अपनी मां को बताया था कि मैच के बाद पार्टी सुबह 5 बजे तक चल रही थी। उस दिन वह बहुत खुश था।
नहीं सोच रहा था कि क्रीज पर कौन है
पिता चंद्रपाल दयाल ने बताया कि यश ने कहा- जब 20वें ओवर में पहली गेंद पर एमएस धोनी ने स्टेडियम पार छक्का मारा, तो वह थोड़ा घबराया, लेकिन इसके बाद अपना ध्यान केंद्रित किया। उसने खुद को कंट्रोल किया। वह यह नहीं सोच रहा था कि क्रीज पर कौन है। दूसरी ही गेंद पर यश दयाल ने धोनी का विकेट चटका डाला।
राजस्थान के खिलाफ बहुत महंगे साबित हुए यश दयाल
यश दयाल एक ही मैच के बाद हीरो से जीरो साबित हुए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 ओवर में 12.33 की इकोनमी से 37 रन लुटाए। यश आरसीबी को एक भी सफलता नहीं दिला पाए। उन्होंने 17वें ओवर में 11 रन दिए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अगले ओवर में रियान पराग और शिमरोन हेटमायर का बड़ा विकेट चटकाया। इस ओवर से महज 6 रन आए। अगले ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन से काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 14 रन खाकर मैच फिनिश करवा दिया। इस तरह आरसीबी को एलिमिनेटर में एक ओवर रहते 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर बढ़ा खतरा, 2 खिलाड़ियों में लगी रेस
ये भी पढ़ें: IPL 2025 भी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के CEO का बयान आया सामने
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: ग्लेन मैक्सवेल पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, बोले- ‘विकेट पर चाकू चलाने…’
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
33 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines