IPL 2024: सीएसके के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आरसीबी की नई जर्सी लीक हो गई है। यह जर्सी आरसीबी की ओर से रिवील की जानी थी। लेकिन उससे पहले ही यह जर्सी लीग हो गई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। कोहली अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी बीच कोहली और सिराज की तस्वीर नई जर्सी पहने वायरल हो रही है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जर्सी आरसीबी की है।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: हार्दिक पांड्या से अभी तक नाराज हैं सूर्यकुमार यादव? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई खलबली
कैसी दिखती है आरसीबी की जर्सी
चेन्नई और बैंगलोर के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आरबीसी ने डब्ल्यूपीएल 2024 ट्रॉफी को भी अपने नाम कर लिया है। ऐसे में फैंस की आरसीबी से उम्मीदें काफी बढ़ गई है। इस बीच आरसीबी की नई जर्सी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। विराट कोहली और सिराज ने जो जर्सी पहन रखी है, उनमें देखा जा सकता है कि जर्सी आधी ब्लू और आधी लाल रंग की है। इसमें बैंगलोर का लोगो से लेकर एड के लिए कई कंपनियों के नाम भी हैं। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि आरसीबी की टीम इसी जर्सी को पहनकर खेलने उतरेगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफिसियल जानकारी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव पर बड़ा अपडेट, मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका!
चेपॉक में खेला जाएगा पहला मैच
आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक के मैदान में खेला जाएगा। यह मुकाबला शम 8 बजे शुरू होने वाला है। इस मुकाबले में बैंगलोर और चेन्नई के दर्शकों का सैलाब देखने को मिलेगा। मुकाबले में एक ओर जहां डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स होगी, वहीं दूसरी ओर पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना पालने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर होगी। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी 2 महीने के बाद वापस आ चुके हैं। इससे फैंस के मन में पहले मुकाबले को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है। फैंस को पहले ही मुकाबले में उनके फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली को खेलते देखने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली ने कर दिया ऐलान, T20 World Cup 2024 की तरफ किया इशारा!
फैंस की बढ़ी आरसीबी से उम्मीदें
बैंगलोर के करोड़ों फैंस इस आस में हैं की आरसीबी की मेंस टीम पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम करेगी। फैंस को यह उम्मीद इसलिए है क्योंकि वुमेंस प्रीमियर लीग में भी इस सीजन बैंगलोर का दबदबा रहा है। बैंगलोर ने दिल्ली को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही वुमेंस टीम ने आरसीबी फैंस के 16 साल के सपने को सच कर दिखाया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या विराट कोहली की टीम भी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहती है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines