IPL 2024 RCB Lose Eliminator: आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच बेहद रोमांचक हुआ है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी को करारी हार मिली है। यह मुकाबला आखिरी तक तराजू पर बैठा रहा। कभी लग रहा था कि यह मैच आरसीबी की पक्ष में जाएगा, तो कभी मुकाबला आरआर के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन आखिरकार राजस्थान ने इस मैच को अपने नाम कर क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया। आरसीबी की हार से सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा तोहफा मिला है। इससे हैदराबाद के लिए फाइनल का सफर आसान हो गया है।
ये भी पढ़ें:- एलिमिनेटर में RCB की हार से KKR को लगा झटका, ट्रॉफी की रेस में नया मोड़, समझें अनोखा समीकरण
आरसीबी की हार से हैदराबाद की लगी लॉटरी
पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही हैदराबाद क्वालीफायर 2 में पहुंच गई थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में प्रवेश कर गई थी। हैदराबाद क्वालीफायर 2 में पहुंचकर एलिमिनेटर का इंतजार कर रहा था। अब एलिमिनेटर मुकाबले के साथ यह तय हो गया कि हैदराबाद को क्वालीफायर 2 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। यह हैदराबाद के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि हैदराबाद के लिए राजस्थान को हराना थोड़ा आसान है। अगर एलिमिनेटर में आरसीबी की जीत होती, तो हैदराबाद को क्वालीफायर 2 आरसीबी के खिलाफ खेलना पड़ता।
ये भी पढ़ें:- पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम के हेड कोच बनने से किया इनकार, बताई इसकी असली वजह
हैदराबाद को क्या तोहफा मिला
हैदराबाद और आरसीबी के बीच अभी तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एसआरएच को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि आरसीबी को 11 मैचों में जीत मिली। आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत 52 का है। दूसरी ओर हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 10 मैचों में हैदराबाद को जीत मिली है। राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत 52.63 का है। दूसरी ओर हैदराबाद ने इस सीजन भी राजस्थान के खिलाफ खेले गए एकमात्र मुकाबले में जीत दर्ज की थी, जबकि आरसीबी के खिलाफ एक मैच गंवाना पड़ा था। इससे साफ है कि अगर आरसीबी एलिमिनेटर में जीतती, तो हैदराबाद के लिए क्वालीफायर 2 में जीत पाना आसान नहीं होता। ऐसे में आरसीबी की हार से हैदराबाद के लिए फाइनल का सफर थोड़ा आसान हो गया है।
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
10 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
50 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
55 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines