IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में करारी हार मिली है। बेंगलुरु के करोड़ों फैंस एक तरफ इस उम्मीद में हैं कि आईपीएल 2024 की ट्रॉफी उनकी फेवरेट टीम आरसीबी जीतेगी, लेकिन चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली की टीम को जिस कदर एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है, इससे फैंस को भारी निराशा हुई है। ऐसे में फैंस सोच रहे होंगे बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ गलती कर दी, जिसके कारण मैच गंवाना पड़ा है। लेकिन सच्चाई तो ये है कि आरसीबी से ऑक्शन में ही गलती हो गई थी। आरसीबी ने जिन 2 खिलाड़ियों पर सबसे बड़ा दांव खेला था, उनका प्रदर्शन उस लायक था ही नहीं। चलिए हम आपको बताते हैं कौन हैं ऐसे 2 खिलाड़ी।
ये भी पढें:- RCB vs CSK: ओपनिंग मैच में दिखा सीएसके का जलवा, ये 4 खिलाड़ी बने आरसीबी के लिए काल
बेंगलुरु ने सबसे अधिक रकम किस पर लुटाए
आईपीएल 2023 के लिए हुए ऑक्शन में आरसीबी फैंस उम्मीद कर रहे थे कि बेंगलुरु की टीम किसी दिग्गज खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करेगी, लेकिन बेंगलुरु ने ऑक्शन में जिन 2 खिलाड़ियों पर सबसे बड़ा दांव खेला था, उन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उस लायक नहीं था। आरसीबी ने सबसे बड़ी बोली वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर लगाई थी। बेंगलुरु ने जोसेफ को 11.5 करोड़ की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। जोसेफ की सीएसके के खिलाफ खूब पिटाई हुई है। खिलाड़ी ने इस मैच में 3.4 ओवर में 38 रन लुटाए हैं और एक भी विकेट नहीं ले सके। अब इस पर सवाल खड़े होने लगा है। आरसीबी का सबसे मुख्य प्लेयर्स रन लुटा रहा है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC: अपनी ड्रीम 11 टीम में इन 5 खिलाड़ियों को जरूर दें जगह, हो जाएंगे मालामाल!
बेंगलुरु की फ्लॉप चाल
फैंस भी सोशल मीडिया पर भड़क उठे हैं। फैंस इसका मजाक भी बना रहे हैं कि आरसीबी ने किस खिलाड़ी को इतना दाम दे दिया। बता दें कि जोसेफ के पास ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का अनुभव भी नहीं है। खिलाड़ी के पास सिर्फ 20 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है। इन 20 मैचों में उन्होंने 9.26 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और 20 विकेट लिए हैं। जोसेफ ने आईपीएल 2023 में 7 मैचों में 7 विकेट लिए थे। इस साल भी उन्होंने 9.38 की इकॉनमी से रन लुटाए थे, लेकिन फिर भी बेंगलुरु ने जोसेफ को 11.5 करोड़ की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। यह आरसीबी का फ्लॉप फैसला साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH Head To Head: हैदराबाद पर भारी नजर आती है कोलकाता, जानिए हेड टू हेड के आंकड़े
यश दयाल को 5 करोड़ में खरीदा
आसीबी ने एक अन्य खिलाड़ी यश दयाल को 5 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। यश ने आईपीएल 2023 गुजरात टाइटंस के लिए खेला था, लेकिन इस सीजन वह आरसीबी के हिस्सा बने हैं। यश दयाल का भी रिकॉर्ड कुछ ऐसा नहीं है, जिसके कारण उन पर कोई टीम 5 करोड़ की रकम खर्च करना चाहेगी। यश के पास सिर्फ 15 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है। इन 15 मैचों में खिलाड़ी ने 9.98 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और 14 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में खिलाड़ी ने 9 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे। खास बात है कि उन्होंने आखिरी आईपीएल में भी 9.25 की इकॉनमी से रन लुटाए थे। बावजूद इसके बेंगलुरु ने उन्हें 5 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines