RCB Losing Because of Foreign Players: आईपीएल 2024 आरसीबी के लिए अभी तक काफी खराब रहा है। बेंगलुरु को शुरुआती 5 मैचों में से 4 मैच गंवाने पड़े हैं। ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में भी आरसीबी की स्थिति काफी खराब है। बेंगलुरु 5 मैचों में से एक मैच जीतकर 8वें स्थान पर है। विराट कोहली का बल्ला तो इस आईपीएल सीजन में खूब चमक रहा है, लेकिन आरसीबी के लिए जितने भी विदेशी खिलाड़ी हैं, उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। आज हम आपको विराट कोहली के आंकड़े की तुलना आरसीबी के बाकी विदेशी खिलाड़ियों से करके बताने वाले हैं, ये आंकड़े आपको हैरान कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अकेले विराट कोहली ‘सीजीएफ’ पर भारी पड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: BCCI ने दूसरे फेज का शेड्यूल किया जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
पूरी तरह से फ्लॉप हैं फाफ और ग्लेन
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली है। इस मैच में कोहली ने महज 72 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 शानदार छक्के निकले थे। इसके साथ ही कोहली ने ऑरेंज कैप पर अपनी पकड़ और अधिक मजबूत बना ली है। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। विराट ने इस सीजन अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 316 रन निकले हैं। कोहली के अलावा आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े देख आप हैरान हो जाएंगे। आरसीबी के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 5 मैचों में 109 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भी इस सीजन पूरी तरह खामोश है। मैक्सवेल ने अभी तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ 32 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR Playing 11: हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी चेन्नई, प्लेइंग 11 में फिर करेगी बदलाव!
ग्रीन का भी नहीं दिखा रंग
ऑस्ट्रेलिया के ही एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन भी अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। ग्रीन ने भी सभी 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 68 रन निकले हैं। इन तीनों विदेशी खिलाड़ी ने मिलकर आईपीएल 2024 में खेले गए कुल 5 मैचों में 209 रन बनाए हैं और कोहली ने अकेले इस सीजन 316 रन बना दिए हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोहली कितने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। किंग कोहली अकेले ही ‘सीजीएफ’ (कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस) को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: इन 5 भारतीयों ने ढहा दिया मुंबई इंडियंस का किला, सिर्फ हार्दिक को जिम्मेदार ठहराना गलत!
पाटीदार गंवा चुके हैं 5 मौके
इसके अलावा आरसीबी में रजत पाटीदार को भी सभी 5 मैच खेलने का मौका मिला है। पादीटार भी इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। रजत के बल्ले से 5 मैचों में अभी तक सिर्फ 50 रन निकले हैं। अगर इन चारों बल्लेबाजों के रन भी जोड़ दिए जाएं, तो भी सिर्फ 259 रन होते हैं, कोहली के अकेले 316 रन हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो आरसीबी के लिए वापसी करना भी मुश्किल हो जाएगा। बेंगलुरु की टीम अकेले विराट कोहली पर निर्भर नहीं रह सकती है।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
4 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines