RCB vs RR Glenn Maxwell: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में भी विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला नहीं चला। मैक्सवेल इस नॉक आउट मैच में भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए इस सीजन कुल 10 मुकाबले खेले, जिनमें 5 की एवरेज से 52 रन बनाए हैं। ऐसे में बेंगलुरु की हार के लिए मैक्सवेल को बड़ा जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मैक्सवेल पूरे सीजन में अपना योगदान नहीं दे सके हैं। अब आरसीबी की हार पर बेंगलुरु के ही पूर्व स्टार खिलाड़ी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मैक्सवेल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था।
ये भी पढ़ें:- RCB की हार का क्या है असली कारण? कप्तान फाफ ने एक नियम को ठहराया जिम्मेदार!
पूर्व स्टार ने मैक्सवेल को लेकर क्या कहा था
आरसीबी को ग्लेन मैक्सवेल की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बहुत जरूरत थी। आरसीबी के ऊपर क्रम के बल्लेबाज आउट हो चुके थे, लेकिन रन बन नहीं पाए थे। ऐसे में अगर इस मैच में मैक्सवेल तेज गति से कुछ रन बना जाते, तो बेंगलुरु का स्कोर 200 के पार हो जाता। यहां से मैच का अंजाम कुछ और हो सकता था, लेकिन मैक्सवेल पहले ही गेंद पर चलते बने। इस कड़ी में आरसीबी के पूर्व स्टार खिलाड़ी पार्थिव पटेल का पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में पार्थिव ने मैक्सवेल को लेकर कहा था कि वह आईपीएल 2024 के सबसे ओवररेटेड खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि ओवररेटेड खिलाड़ी ऐसे खिलाड़ी को कहते हैं, जिनके नाम तो बहुत होते हैं, लेकिन वह उस हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। जिसे दूसरी भाषा में नाम बड़े और दर्शन छोटे भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में शाकिब ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में अश्विन का नाम भी
आईपीएल में फिसड्डी साबित हुए मैक्स
पार्थिव पटेल के इस पोस्ट पर खूब हंगामा भी हुआ था, क्योंकि मैक्सवेल वही खिलाड़ी है, जिन्होंने चोटिल होते हुए भी विश्व कप के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। वानखेड़े के मैदान पर खेले गए इस मैच में मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी थी, लेकिन आईपीएल 2024 में वही मैक्सवेल पूरी तरह फिसड्डी साबित हुए हैं। इसी को लेकर पार्थिव पटेल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। दूसरी ओर आरसीबी के फैंस भी मैक्सवेल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines