RCB lose Eliminator vs RR Faf Du Plessis Impact Player Rule

RCB की हार का क्या है असली कारण? कप्तान फाफ ने एक नियम को ठहराया जिम्मेदार!

Faf Du Plessis Reaction on RCB Lose: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हार का असली कारण बताया है। खिलाड़ी ने इस हार के लिए इशारों-इशारों में एक नियम को ही गलत ठहरा दिया है। चलिए जानते हैं फाफ ने क्या कहा।

Faf Du Plessis Reaction on RCB Lose: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही आरसीबी ट्रॉफी की इस रेस से बाहर हो गई है। बेंगलुरु ने कड़ी मशक्कत के बाद इस सीजन वापसी की और लगातार 6 मुकाबले अपने नाम कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन अब एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के खिलाफ आरसीबी को करारी हार मिली है। इस हार के साथ ही आरसीबी के करोड़ों फैंस का सपना टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के गेंदबाजों ने कराई थी वापसी

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को सिर्फ 173 रनों का लक्ष्य दिया था। यहां से ऐसा लगा था कि आरसीबी आसानी से मैच हार जाएगी, लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाजों ने दम दिखाया और मैच को आरसीबी की ओर झुका दिया था, इससे ऐसा लगा कि अब बेंगलुरु मैच जीत सकती है, लेकिन आखिरकार बेंगलुरु को हार ही नसीब हुई। आरसीबी की हार के बाद बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इसका कारण बताया है। फाफ ने एक नियम को आरसीबी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फाफ ने हार के बाद बयान में कहा कि अगर यह नियम नहीं होता, तो यह स्कोर काफी हो सकता था, लेकिन इस एक नियम के कारण यह लक्ष्य चेज हो गया।

इस वीडियो में देखें फाफ ने किस नियम को ठहराया जिम्मेदार…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ