Indian vs England Ranchi Test Indian Team Most Consecutive Home Soil Wins Record
विज्ञापन

IND vs ENG: माइलस्टोन की दहलीज पर भारतीय टीम, रांची टेस्ट जीतने पर बरकरार रहेगा यह इतिहास

Indian Team Undefeated Records : टीम इंडिया 2012-13 के बाद से 17वीं बार घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है और खास बात यह है कि भारतीय टीम अभी तक घर में 2012-13 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। अगर भारत रांची टेस्ट में जीत दर्ज करता है तो यह भारतीय टीम की घर में लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी।

India vs England Ranchi Test Indian Team Home Soil Record : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी जीत के लिए 152 रन की दरकार है। रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका होगा। बता दें कि पांच टेस्ट मैच की सीरीज में अभी भारत 2-1 से आगे चल रहा है। अगर वह रांची टेस्ट के चौथे दिन 152 रन बना देता है तो वह सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना लेगा। जिसके साथ ही भारत का घर में सीरीज नहीं हारने का एक बेहद खास रिकॉर्ड भी कायम रहेगा।

क्या है वह खास रिकॉर्ड?

विज्ञापन

टीम इंडिया को आखिरी बार भारतीय सरजमीं पर 2012-13 में इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी थी। उस समय इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से सीरीज में हराया था। हालांकि उसके बाद से भारत घर में 16 टेस्ट सीरीज खेल चुका है, लेकिन वह अभी तक अपराजित है। 2012-13 के बाद से कोई भी टीम भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराने में सफल नहीं हो पाई है। अगर भारत रांची टेस्ट में जीत दर्ज कर लेता है तो यह भारत की 2012-13 के बाद से लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अपना यह रिकॉर्ड कायम रखने में सफल रहेगी। बता दें कि भारत घर में सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम भी है। इसके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया हैं, जिन्होंने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

युवा सितारों को संभालना होगा मोर्चा

रांची टेस्ट के तीसरे दिन कुल 13 विकेट गिरे थे। जिसमें 3 भारत के और बाकी के 10 विकेट इंग्लैंड टीम के थे। इसमें खास बात यह थी कि 13 में से 12 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने हासिल किए थे। अब रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत जीत से सिर्फ 152 रन दूर है। ऐसे में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान जैसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया के इन सितारों को चौथे मैच के चौथे दिन मोर्चा संभालना होगा। उन्हें भारत को 152 रन की दहलीज पार करवाने के लिए खास पारियां खेलनी होंगी। जिसके दम पर भारत का घर में अपराजित का रिकॉर्ड एक बार फिर बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

तीसरे दिन चला स्पिनरों का जादू

विज्ञापन

रांची टेस्ट के तीसरे दिन स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। तीसरे दिन के खेल में दोनों टीमों के कुल 13 विकेट गिरे थे। जिसमें से 10 भारतीय स्पिन बॉलर्स के नाम रहे तो 2 इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाजों ने हासिल किए। बता दें कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए थे। जबकि 4 विकेट कुलदीप यादव के खाते में गए और 1 विकेट रवींद्र जडेजा ने हासिल किया था। हालांकि भारत ने दूसरी पारी में अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ