IPL 2024 RCB Criticism: आईपीएल 2024 में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फैंस को निराश करना शुरू कर दिया है। हर सीजन किसी ना किसी वर्ग में टीम कमजोर ही साबित होती है। इस बार गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, बल्लेबाजी में भी फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। इसी के बाद एक खिलाड़ी को टीम में नहीं शामिल करने पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल वो खिलाड़ी है विल जैक्स जिन्होंने हाल ही में एसए टी20 फिर बीपीएल में अपनी आतिशी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं। जब आरसीबी को केकेआर के खिलाफ हार मिली, उसके बाद जैक्स को नहीं खिलाने पर सवाल उठने लगे।
सोशल मीडिया पर फैंस ने आरसीबी को घेरा
विल जैक्स दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं। उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी सुर्खियों में रहती है। जैक्स की बात करें तो वह एक पॉवर हिटर और विकेटटेकर गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट और टी20 डेब्यू किया था। जबकि 2023 में उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिला था। आरसीबी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में जैक्स को 3.20 करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। मगर अभी तक तीन मुकाबले हो चुके हैं और जैक्स को खेलने का मौका नहीं मिला है। इसी कारण सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना हो रही है।
जैक्स ने 41 गेंदों पर ठोका था शतक
शनिवार को सोशल मीडिया पर विल जैक्स की बल्लेबाजी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैंस आरसीबी को उनकी ताकत याद दिला रहे हैं। यह मांग सोशल मीडिया पर केकेआर से मिली हार के बाद उठी। इसी बीच उसकी भी चर्चा हुई जब जैक्स ने अपनी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए एसए टी20 में 41 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया था। इन्हीं सब बातों का जिक्र करते हुए फैंस आरसीबी से जैक्स को मौका देने की मांग कर रहे हैं।
कैसा है विल जैक्स का करियर रिकॉर्ड?
विल जैक्स का इंटरनेशनल करियर अभी काफी छोटा रहा है। लेकिन इस दौरान ही दुनिया के सामने उनकी प्रतिभा आ चुकी है। जैक्स ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 89 रन और 6 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में जैक्स ने दो अर्धशतक के साथ 276 रन बनाए और चार विकेट लिए। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 181 रन बनाकर एक विकेट लिया। यह उनके इंटरनेशनल करियर के आंकड़े हैं। मगर टी20 में ओवरऑल जैक्स 157 मैचों में 3 शतक और 30 अर्धशतक की बदौलत 4130 रन बना चुके हैं। साथ ही उनके नाम 49 विकेट भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: होम ग्राउंड पर जीत का सिलसिला टूटा, कोलकाता ने बेंगलुरु को घर पर रौंदा
यह भी पढ़ें- IPL 2024: SRH के लिए बुरी खबर, धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल; वापसी पर सस्पेंस
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
45 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines