IPL 2024 RR vs LSG Playing 11: आईपीएल 2024 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में केएल राहुल की टीम एलएसजी पहले गेंदबाजी करते दिखेगी। यह मुकाबला बेहद ही घमासान होने वाला है। दोनों ही टीमों की पूरी कोशिश होगी कि टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया जाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में राहुल पर फैंस की खास कर नजर रहने वाली है।
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा, देखें प्लेइंग 11
केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स में जिन 4 विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया गया है, उनमें पहले खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाजी क्विंटन डी कॉक हैं। वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आखिरी आईपीएल सीजन भी डीकॉक के लिए शानदार रहा था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस सीजन खिलाड़ी अपने बल्ले से किस कदर आग उगलते हैं। इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सबसे महंगा खिलाड़ी पड़ा महंगा! ऑक्शन में KKR से हो गई थी बड़ी भूल?
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी धमाल मचाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उन पर भी करोड़ों फैंस की नजर रहने वाली है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम आता है। वह भी अपने दम पर मैच जीताने की काबिलियत रखते हैं। लखनऊ ने चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक को खिलाया है।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI Pitch Report: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे दोनों कप्तान, जानें पिच और मौसम का मिजाज
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर
राजस्थान रायल्स की प्लेइंग इलेवन:- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines