---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: ‘शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा’ रोहित को मिला सुनील शेट्टी का साथ, केएल राहुल नाराज

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। जिसको लेकर अब सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल को छोड़कर रोहित शर्मा का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। अभिनेता ने कहा शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा।

---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 का बिगुल बजने वाला है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। हर कोई अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहा है। वहीं सुनील शेट्टी आईपीएल 2024 में अपने दामाद केएल राहुल की जगह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। जिसका एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमे सुनील शेट्टी केएल राहुल की बजाय रोहित शर्मा का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद केएल राहुल वहां से चले जाते हैं।

ड्रीम इलेवन का मजेदार प्रोमो आया सामने

हाल ही में आईपीएल 2024 को लेकर ड्रीम इलेवन ने अपना नया प्रोमो लॉन्च किया है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, केएल राहुल और रोहित शर्मा दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो की शुरुआत सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा से होती है। फिर इसमें केएल राहुल की एंट्री होती है और जब राहुल रोहित और सुनील शेट्टी के पास वाली कुर्सी पर बैठने लगते हैं तो रोहित बोलते कहां भाई दिख नहीं रहा फैमिली डिनर चल रहा है।

---विज्ञापन---

जिसके बाद राहुल, सुनील शेट्टी की तरफ देखकर कहते हैं पापा…इस पर अभिनेता जवाब देते हैं नो पापा..शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा। जिसके बाद राहुल वहां से नाराज होकर चले जाते हैं। इस प्रोमो को रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पर फैंस भी अब तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित

बता दें, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई देंगे। जिसके बाद अब रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में हार्दिक की कप्तानी के अंडर खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इस मुद्दे को लेकर आजतक फैंस मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या से नाराज हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने अभी तक सभी 5 ट्रॉफी जीती है। वहीं अब ट्रॉफी जिताने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के कंधों पर होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: पूर्व धाकड़ पाकिस्तानी खिलाड़ी लेगा संन्यास वापस, टीम में करेगा एंट्री!

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली को आखिर किसने दिया है ‘किंग’ नाम, कहां रहता है अब वो शख्स?

ये भी पढ़ें:- Smriti Mandhana के साथ ट्रॉफी हाथ में लेकर शख्स ने खिंचाई फोटो, आखिर क्या हैं दोनों का रिश्ता?

First published on: Mar 20, 2024 01:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola