---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल के छक्कों से चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे RR के मेंबर, कप्तान संजू सैमसन ने खोला राज

IPL 2024 Yashasvi Jaiswal Rajasthan Royals: आईपीएल 2024 में हर किसी की नजरें होंगी टीम इंडिया के नए उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल के ऊपर। इस खिलाड़ी ने जिस तरह अंग्रेजों के बैजबॉल का जैजबॉल बनाया अब सभी आईपीएल में फिर से इस खिलाड़ी को देखना चाहेंगे। मगर उनका एक खास वाकया कप्तान संजू सैमसन ने बताया है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Yashasvi Jaiswal Rajasthan Royals: आईपीएल 2023 में 600 से ऊपर रन बनाकर टीम इंडिया में एंट्री करने वाले धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के इन दिनों हर जगह चर्चे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 700 से अधिक रन बनाने वाले जायसवाल ने हर किसी का दिल अपनी बल्लेबाजी से जीत लिया है। अब आगामी सीजन से पहले एक बार फिर उन पर सभी की नजरें टिकी होंगी। उससे पहले उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कप्तान संजू सैमसन ने एक खास राज खोला है।

दरअसल यशस्वी जायसवाल को तो वैसे भी उनकी धुआंधार बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। इसी से जुड़ा एक वाकया सैमसन ने बताया जब उनके छक्के जानलेवा बन गए। कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इवेंट में बात करते हुए कहा कि, जायसवाल को हमें कुछ दिन मजबूरन प्रैक्टिस से दूर रखना पड़ता है। पिछले सीजन उन्होंने अपने कुछ शॉट्स से कई राजस्थान रॉयल्स के स्टाफ मेंबर्स को हॉस्पिटल पहुंचा दिया था।

---विज्ञापन---

क्या बोले संजू सैमसन?

इस पूरे वाकये पर बात करते हुए संजू सैमसन बोले,’हमारे प्रैक्टिस कैंप में चार सरदार जी हैं। इनके नाम हैं कट, पुल, फ्लिक और ड्राइव। इन चारों का काम बॉल को कट करना, पुल करना, फ्लिक करना और ड्राइव करना है। पिछले सीजन कई ने अपने शोल्डर (कंधे) को डिसलोकेट कर लिया था और इसका कारण थे यशस्वी जायसवाल। वह अस्पताल में थे और अब वापसी कर चुके हैं। यहां प्लेयर ही नहीं स्टाफ मेंबर भी यशस्वी के कारण इंजर्ड हो जाते हैं।’

---विज्ञापन---

आगामी सीजन में यशस्वी जायसवाल टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होंगे। पिछले सीजन तक वह अनकैप्ड खिलाड़ी थी। अब वह आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज उतरने वाले हैं। निश्चित ही खिलाड़ी के मन में अधिक आत्मविश्वास होगा। वहीं प्रेशर भी उनके ऊपर होने वाला है। अब देखना होगा कि क्या वह उसी तरह खुलकर खेलते नजर आएंगे जैसे उनका खेल जाना जाता है।

राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

आईपीएल 2024 के अभी शुरुआती दो हफ्तों का ही शेड्यूल सामने आया है। इस टूर्नामेंट का दूसरे फेज का शेड्यूल जल्द ही सामने आ सकता है। 7 अप्रैल तक के शेड्यूल में राजस्थान की टीम कुल चार मुकाबले खेलेगी। देखिए टीम का शेड्यूल:-

---विज्ञापन---
  1. 24 मार्च- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर (दोपहर 3.30 बजे)
  2. 28 मार्च- बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर (शाम 7.30 बजे)
  3. 1 अप्रैल- बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई (शाम 7.30 बजे)
  4. 6 अप्रैल- बनाम आरसीबी, जयपुर (शाम 7.30 बजे)

यह भी पढ़ें- IPL 2024: टीम इंडिया और आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए गुड न्यूज, चोट के बाद वापस लौटा धाकड़ खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, GT ने भी शमी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

---विज्ञापन---

First published on: Mar 21, 2024 08:24 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola