Vice Captain Mystery Of Punjab Kings: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच काफी मिस्टीरियस रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली है। लेकिन मैच के बाद एक सवाल जो सभी को खाए जा रही है। सवाल है कि आखिर पंजाब किंग्स का उपकप्तान कौन है। यह सवाल इसलिए भी लाजमी है क्योंकि इस मैच से पहले सभी को ऐसा लग रहा था कि पंजाब का उपकप्तान जितेश शर्मा है, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान टॉस के लिए शिखर धवन की अनुपस्थिति में जितेश शर्मा नहीं बल्कि सैम करन आए थे। सैम को टॉस करते देख पंजाब के करोड़ों फैंस को यह सवाल खाए जा रही है कि आखिर पंजाब का उपकप्तान कौन है। अब टीम के कोच ने खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: दोनों टीमों के बीच ’36’ का आंकड़ा, जानें इनके मैच को क्यों कहते EL clasico
जितेश शर्मा क्यों हुए थे फोटो शूट में शामिल
आईपीएल 2024 के आगाज से पहले जब सभी टीमों के कप्तान ने फोटो शूट कराए थे, इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन किसी कारण से फोटो शूट के लिए चेन्नई नहीं जा सके थे। धवन की जगह जितेश शर्मा को फोटो शूट के लिए भेज दिया गया था। आईपीएल 2024 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस फोटो में कैप्शन दिया गया था कि 9 कप्तान और एक उपकप्तान उपस्थित हैं। अर्थात इस ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के कैप्शन के हिसाब से पंजाब का उपकप्तान जितेश शर्मा थे। ऐसे में सभी को लग रहा था कि जितेश शर्मा पंजाब के उपकप्तान बने हैं। अब जब मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा था, इस मैच में धवन चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। ऐसे में सभी उम्मीद लगाए बैठे थे कि उपकप्तान जितेश शर्मा कप्तानी करते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, अगले कुछ मैच से बाहर हुए कप्तान शिखर धवन
पंजाब के कोच ने सुलझाई गुत्थी
राजस्थान के खिलाफ मैच में सैम करन कप्तानी करते दिखे। अब इस मैच के बाद पंजाब के कोच संजय बांगर ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया कि पंजाब किंग्स ने कभी ऑफिसियल नहीं बताया है कि टीम के उपकप्तान जितेश शर्मा हैं। जब फोटो शूट हो रही थी, इस दौरान सैम करन प्रैक्टिस करने में व्यस्त थे। हमें टीम से किसी एक खिलाड़ी को फोटो सेशन में शामिल होने के लिए चेन्नई भेजना था, इस कारण से हमने जितेश शर्मा को भेज दिया। वह टीम के उपकप्तान नहीं हैं, बल्कि उपकप्तान सैम करन ही हैं। इस तरह टीम के कोच ने कल से ही उठ रहे इस सवाल का जवाब दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: MS Dhoni आज बनाएंगे खास कीर्तिमान? तोड़ देंगे एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines