Live Updates
PBKS Vs DC Live Updates: पंजाब ने जीता मैच
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। मैच जीतने के लिए मिले 175 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली।
PBKS Vs DC Live Updates: पंजाब को लगा छठा झटका
खलील अहमद ने दिए पंजाब को बैक-टू-बैक दो झटके। पहले सैम करन और फिर शशांक आउट। पंजाब का स्कोर 167/6
PBKS Vs DC Live Updates: सैम करन आउट
पंजाब किंग्स को सैम करन के रूप में लगा पाचवां बड़ा झटका। सैम 63 रन बनाकर आउठ हुए हैं। खलील अहमद ने दिल्ली को ये सफलता दिलाई है।
PBKS Vs DC Live Updates: सैम करन का अर्धशतक पूरा
पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने शानदार पारी खेली है। सैम करन अर्धशतक लगा चुके हैं और अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब को मैच जीतने के लिए 24 बॉल पर 39 रन चाहिए।
PBKS Vs DC Live Updates: पंजाब को लगा चौथा झटका
पंजाब किंग्स को चौथा बड़ा झटका लगा है। जितेश शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए हैं। ऋषभ पंत ने शानदार स्टंप किया है। पंजाब का स्कोर 100/4
PBKS Vs DC Live Updates: प्रभसिमरन आउट
पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन के रूप में तीसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा। प्रभसिमरन 26 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का स्कोर 86/3
PBKS Vs DC Live Updates: 8 ओवर का खेल समाप्त
पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 75 रन हो गया है। फिलहाल सैम करन और प्रभसिमरन क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब के दो विकेट शिखर धवन 22 रन और जॉनी बेयरस्टो 9 रन के रूप में गिरे हैं।
PBKS Vs DC Live Updates: जॉनी बेयरस्टो आउट
पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिर चुका है। जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी रही है। पंजाब किंग्स का स्कोर 42/2
PBKS Vs DC Live Updates: पंजाब का पहला विकेट गिरा
पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिर चुका है। टीम के कप्तान शिखर धवन 22 रन बनाकर आउट हुए हैं। ईशांत शर्मा ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई है। पंजाब का स्कोर 34/1
PBKS Vs DC Live Updates: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
175 रनों का पीछा करते हुए अब पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पंजाब की तरफ से कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी करने आए हैं। शिखर धवन ने पंजाब को पहले ही ओवर से तेज शुरुआत दिलाई है।
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली ने बनाए 174 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने काफी शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर में पोरेल ने 25 रन ठोके। इसके अलावा शाई होप ने 33 और डेविड वॉर्नर ने 29 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
https://twitter.com/IPL/status/1771506639935316414
PBKS Vs DC Live Updates: सुमित कुमार आउट
दिल्ली कैपिटल्स को सुमित कुमार के रूप में आठवां झटका लगा हैष सुमित कुमार 2 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने पंजाब को ये सफलता दिलाई है। दिल्ली का स्कोर 147/8
PBKS Vs DC Live Updates: अक्षर पटेल आउट
दिल्ली कैपिटल्स का सातवां विकेट गिर चुका है। अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को सातवां झटका लगा है। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली का स्कोर 138/7
PBKS Vs DC Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स भी लौटे पवेलियन
16वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल चाहर की गेंद पर शशांक सिंह ने उनका कैच लपका।
https://twitter.com/IPL/status/1771502757221937359
PBKS Vs DC Live Updates: रिकी भुई लौटै पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। रिकी भुई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और उन्होंने 7 गेंदों पर 3 रन बनाए। हरप्रीत बरार ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली को लगा चौथा झटका
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के रूप में DC को चौथा झटका लगा है। पंत 18 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली का स्कोर 111/4
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली को लगा तीसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका शाई होप के रूप में लगा है। शाई होप 33 रन बनाकर आउट हुए। रबाड़ी ने पंजाब किंग्स को तीसरी सफलता दिलाई है। दिल्ली का स्कोर 94/3
https://twitter.com/IPL/status/1771489869836980531
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को डेवि़ वॉर्नर के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। वॉर्नर 29 रन बनाकर आउट हुए हैं। वॉर्नर को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा है। दिल्ली का स्कोर 74/2
https://twitter.com/IPL/status/1771486211510579357
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली की धांसू शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत की है। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 51 रन हो चुका है। डेविड वॉर्नर काफी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग चुका है। मिचले मार्श जो अच्छी लय में दिख रहे थे 20 पन बनाकर आउट हो गए हैं। मार्श को अर्शदीप सिंह ने आउट किया है। दिल्ली का स्कोर 39/1
https://twitter.com/IPL/status/1771481129737998692
PBKS Vs DC Live Updates: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ही ओवर से दिल्ली के बल्लेबाज आक्रामक दिख रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।
https://twitter.com/IPL/status/1771471226592022696
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1771470388737786265
PBKS Vs DC Live Updates: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली है। जल्द ही ऋषभ पंत एक्शन में होंगे।
https://twitter.com/IPL/status/1771470314133762199
PBKS Vs DC Live Updates: मैच को लेकर तैयार पंत
मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत नेट्स पर चौके-छक्के लगाते हुए दिखे।
https://twitter.com/NAMAN_17__/status/1771455943399678397
PBKS Vs DC Live Updates: नए मैदान पर होगा मैच
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम पर खेला जाएगा। ये पंजाब की टीम का होम ग्राउंड है।
https://twitter.com/IPL/status/1771410591485427763
PBKS Vs DC Live Updates: पंत पर होगी फैंस की नजर
आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत लंबे समय के बाद खेलते दिखेंगे। ऐसे में फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार है। पंत ने प्रैक्टिस करते हुए मैदान पर जिस तरह छक्के-चौके बरसाए हैं, इससे उम्मीद है कि उनकी वापसी भी धमाकेदार होने वाली है।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1771449990096765188
PBKS vs DC: कौन करेगा जीत से आगाज
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ होंगे ऋषभ पंत और दूसरी तरफ शिखर धवन।
PBKS vs DC Highlights: आईपीएल 2024 में 23 मार्च को पहला मुकाबला शिखर धवन की पंजाब किंग्स और ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीत लिया। मैच काफी रोमांचक रहा और पंजाब ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली। पंजाब की तरफ से इस मैच में सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार बल्लेबाजी की। सैम करन ने 63 और लियाम लिविंगस्टोन 38 रनों की पारी खेली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप और खलील ने 2-2 विकेट हासिल किए।
नीचे देखें हाइलाइट्स….
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
5 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
6 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
43 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines