Kings 11 Punjab Released New Jersey: आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। पंजाब ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी नई जर्सी रिवील कर दी है। फैंस को लंबे समय से इस पल का इंतजार था। करोड़ों फैंस अपनी टीम की नई जर्सी देखने के लिए काफी उत्साहित थे। नई जर्सी रिवील कार्यक्रम के दौरान मौके पर फ्रेंचाइजी की मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी मौजूद रहीं। चलिए आपको बताते हैं कैसी दिखती है पंजाब किंग्स की नई जर्सी। यहां देखें इसकी फर्स्ट लुक।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB रचेगी इतिहास या दिल्ली तोड़ देगी सपना? एलिस पैरी और मेग लैनिंग में होगी टक्कर
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मैच से होने जा रहा है। फैंस भी काफी बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 22 मैच शाम 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आरसीबी और सीएसके के फैंस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, ओपनिंग मैच को लेकर सोशल मीडिया का माहौल भी काफी खुशनुमा लग रहा है।
पहले चरण में होंगे 21 मुकाबले
आईपीएल 2024 के पहले चरण में 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच का शेड्यूल तय किया गया था। आईपीएल के पहले चरण में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इस चरण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इस आईपीएल सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इससे साफ है कि अगले 2 महीने तक फैंस को रोमांच के लिए सोचना नहीं होगा।
भारत में ही होगा दूसरा चरण
लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आने से पहले बीते दिन खबर फैली थी कि आईपीएल 2024 का दूसरा चरण यूएई में कराया जाएगा। भारत में लोकसभा चुनाव होने वाला है, इस कारण से आईपीएल विदेशों में कराने की बात की जा रही थी। इससे फैंस का दिल टूट गया था। फैंस आईपीएल का लाइव आनंद लेना चाह रहे थे, लेकिन अगर टूर्नामेंट विदेशों में कराया जाता तो लाखों फैंस इससे वंचित रह जाते। लेकिन बाद में क्रिकबज ने जय शाह के हवाले से एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि आईपीएल 2024 का दूसरा चरण भी भारत में ही होगा। इससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 GT SWOT Analysis: नया कप्तान, इंजरी की मार; कैसी रहेगी शुभमन गिल की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
15 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines