IPL 2024 Prize Money Full List: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ ही आईपीएल 2024 समाप्त हो चुका है। केकेआर को इस जीत के साथ ही अवॉर्ड के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा हैदराबाद भले ही फाइनल हार गई है, लेकिन फिर भी उसे 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं। दूसरी ओर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस साल भी ऑरेंज कैप जीत गए हैं। कोहली ने 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने पास रखा है। वहीं, पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के सिर सजा है। आपको बता दें कि बीसीसीआई की ओर से ऐसे कुल 15 अवॉर्ड बांटे गए हैं। चलिए आपको इसकी पूरी लिस्ट बताते हैं, किसने क्या जीता है।
ये भी पढ़ें:- ना गंभीर…ना अय्यर, ये गुमनाम दिग्गज है KKR का किंग मेकर, पर्दे के पीछे से बदलता रहा खेल
क्वालीफाई करने वाली चारों टीमों को क्या मिला
आईपीएल 2024 में जो 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई की थीं, उनमें केकेआर और हैदराबाद के अलावा तीसरे स्थान पर राजस्थान और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही थी। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से राजस्थान को 7 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि आरसीबी को भी 6.5 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में ट्रॉफी नहीं जीत पाने और फाइनल नहीं खेल पाने के बाद भी आरआर और आरसीबी को फायदा हुआ है। ऑरेंज कैप कोहली के नाम रहा, जिसे अवॉर्ड के तौर पर 15 लाख रुपये मिले हैं। हर्षल पटेल को भी पर्पल कैप जीतने के कारण 15 लाख रुपये मिले हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के समाप्ती के साथ ही मालामाल हुए ग्राउंड्समैन, BCCI ने बड़े तोहफे का किया ऐलान
इन खिलाड़ियों को भी मिले अवॉर्ड
इस आईपीएल सीजन मोस्ट वेल्यूवल प्लेयर का अवॉर्ड सुनील नारायण को मिला है, इसके लिए उन्हें 12 लाख रुपये मिले हैं। इमर्जिंग खिलाड़ी का अवॉर्ड नीतीश रेड्डी को मिला है, इसके लिए बीसीसीआई की ओर से उन्हें 20 लाख रुपये मिले। अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन का रिवॉर्ड भी सुनील नारायण को मिला। इस सीजन सबसे अधिक 64 चौके जड़ने का अवॉर्ड हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को मिला, जबकि सबसे अधिक सिक्स लगाने का अवॉर्ड भी हैदराबाद के ही ओपनर अभिषेक शर्मा को मिला। स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क को मिला। कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड रमनदीप सिंह को दिया गया। हैदराबाद भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन फेयर प्ले अवॉर्ड हैदराबाद को ही मिला है। इसके अलावा पिच और ग्राउंड अवॉर्ड हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को मिला है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
4 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines